July 27, 2024
  • होम
  • Video: रिवाल्वर के साथ विधानसभा में विपक्षी नेताओं का प्रदर्शन, जानें क्या है कारण?

Video: रिवाल्वर के साथ विधानसभा में विपक्षी नेताओं का प्रदर्शन, जानें क्या है कारण?

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : February 27, 2024, 1:39 pm IST

मुंबई। महा विकास अघाड़ी के विधायकों ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा(Maharashtra Politics) के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र विधानसभा अधिवेशन के दूसरे दिन विधान भवन के गेट पर विपक्ष के नेता नकली बंदूक के साथ नजर आए। उन्होंने कहा कि ये गुंडो की सरकार है और यहां पर गोलीबारी होती है।

बता दें कि कुछ दिन पहले उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के अंदर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के नेता महेश गायकवाड़ को भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने गोली मार दी थी। इसके बाद विपक्ष के नेताओं ने शिंदे सरकार को घेरा था।

विधान भवन में विपक्ष ने किया प्रदर्शन

बीते दिनों भी विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वड्डेतिवार, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट तथा अन्य विधायक विधान भवन की सीढ़ियों पर इकट्ठा हुए, बैनर प्रदर्शित किए तथा सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। बता दें कि विपक्षी विधायकों ने राज्य सरकार पर कोटा के मुद्दे पर मराठा तथा ओबीसी समुदायों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है।

यह भी पढें- ‘1993 में पूजा रोकने का मुलायम सरकार का आदेश था गलत’, ज्ञानवापी विवाद पर HC की टिप्पणी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन