July 27, 2024
  • होम
  • Rajastan Election 2023: वसुंधरा राजे ही होंगी BJP का मुख्यमंत्री चेहरा? पार्टी जल्द ही कर सकती है ऐलान

Rajastan Election 2023: वसुंधरा राजे ही होंगी BJP का मुख्यमंत्री चेहरा? पार्टी जल्द ही कर सकती है ऐलान

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : November 8, 2023, 1:43 pm IST

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए इस महीने के आखिरी में मतदान होना है और इसी बीच सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत पक्की करने के लिए एड़ी-चोटी का बल लगा रहे हैं। हालांकि, राजस्थान की जनता जिस बात के लिए सबसे ज्यादा उत्सुक है, राजनीतिक दलों ने अभी तक वह जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। जनता जानना चाहती है कि चुनाव में बड़े दल किसको अपना मुख्यमंत्री चेहरा बनाना चाहते हैं, लेकिन न तो भाजपा और न ही कांग्रेस की ओर से कोई भी नाम सामने आया है।

वसुंधरा राजे होंगी मुख्यमंत्री चेहरा?

इसी बीच राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा पक्का कर लिया है और जल्द ही नाम की घोषणा की जाएगी। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि भाजपा अगर जीतती है तो वसुंधरा राजे को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। पार्टी जल्द ही उनके नाम का ऐलान कर सकती है।

क्या है बीजेपी की रणनीति?

दरअसल, यह हैरानी की बात इसलिए है क्योंकि राजस्थान में भाजपा की अब तक की चुनावी रणनीति एकदम अलग थी। पार्टी किसी को भी मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं कर रही थी। यह तय हो चुका था कि पार्टी राजस्थान के लिए सीएम फेस का ऐलान नहीं करेगी। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि अचानक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का हृदय परिवर्तन कैसे हो गया और रणनीति में बदलाव क्यों किया जा रहा है? और तीसरा और सबसे बड़ा सवाल यह है कि वसुंधरा राजे भाजपा के लिए जरूरी हैं या पार्टी की मजबूरी?

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन