July 27, 2024
  • होम
  • Rae Bareli Crime News: डॉक्टर ने बच्चों और पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी लगा ली फांसी

Rae Bareli Crime News: डॉक्टर ने बच्चों और पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी लगा ली फांसी

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : December 6, 2023, 11:17 am IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पहले अपने दो बच्चों और पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस वने बताया कि डिप्रेशन के शिकार शख्स ने पहले पत्नी और बच्चों को मार डाला फिर खुद फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली है। ये घटना रविवार की बताई जा रही है। जिसके बाद से डॉक्टर और उसके परिवार को इलाके में नहीं देखा गया था। वहीं दो दिनों तक अस्पताल नहीं जाने पर जब डॉक्टर के साथी उसके घर गए तो उन्हें इस घटना की जानकारी हुई।

पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद कर ली आत्महत्या

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर रायबरेली के एसपी आलोक प्रियदर्शी सहित पुलिसबल मौके पर पहुंचा और घटना का बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस का मानना है कि पहले बच्चों को नशीली दवा देकर बेहोश करने के बाद उनको मौत के घाट उतार दिया फिर डॉक्टर ने अपनी पत्नी को भी मार डाला।

डिप्रेशन में था डॉक्टर

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आंखों का स्पेशलिस्ट डॉक्टर डिप्रेशन से पीड़ित था। बच्चों को मारने के बाद उसने हाथ की नसे काटकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें सफल ना होने पर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। बता दें कि बच्चों में 14 साल की एक लड़की और 4 से 5 साल का लड़का है। वहीं मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद लगेगा।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन