July 27, 2024
  • होम
  • 'मुख्तार को जेल में दिया गया जहर', भाई अफजाल अंसारी का दावा

'मुख्तार को जेल में दिया गया जहर', भाई अफजाल अंसारी का दावा

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : March 27, 2024, 12:03 pm IST

लखनऊ। जेल में बंद मुख्तार अंसारी से उनके भाई अफजाल अंसारी ने मुलाकात की। बता दें कि मुख्तार अंसारी को मंगलवार सुबह तबीयत खराब होने के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था। डॉक्टर की तरफ से जारी हेल्थ रिपोर्ट में कहा गया था कि मुख्तार अंसारी की हालत अभी ठीक है। उनका इलाज चल रहा है। मुख्तार अंसारी से मिलने के बाद अफजाल अंसारी ने कहा कि, मुख्तार अंसारी को दूसरी बार जहर दिया गया।

भाई का बड़ा दावा

मुख्तार अंसारी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर उनके भाई अफजाल अंसारी ने कहा कि आपको मेडिकल बुलेटिन मिली होगी। उन्होने कहा कि उसमें उनकी (मुख्तार अंसारी) स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। अफजाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज ने एक टीम बनाई है तथा उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। अफजाल ने दावा किया कि मुख्तार होश में हैं और उन्होंने मुझे बताया कि, उनको खाने में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था।

पहले भी किया था दावा

बता दें कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद था। उसको मंगलवार सुबह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मुख्तार अंसारी ने इसके पहले भी जेल में जहर देने की बात कही थी। इसके लिए मेडिकल टीम द्वारा जांच भी की गई थी जिसमें जहर देने जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी। मंगलवार को मुख्तार अंसारी को अस्पताल में भर्ती किए जाने पर जेल प्रशासन ने कहा कि, वो बीते कुछ समय से कॉन्स्टिपेशन से जूझ रहा था।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन