July 27, 2024
  • होम
  • दुकान से 3 करोड़ की लूट, जानें रामनवमी पर हिंसा के बाद क्या-क्या हुआ

दुकान से 3 करोड़ की लूट, जानें रामनवमी पर हिंसा के बाद क्या-क्या हुआ

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : April 1, 2023, 9:33 pm IST

पटना: रामनवमी के दिन शुरू हुई हिंसा को लेकर बिहार में अब भी तनाव का माहौल है। एक दिन बाद भी नालंदा और सासाराम में झड़पें हुईं। पुलिस ने हिंसा के आरोप में दोनों जिलों से 45 लोगों को हिरासत में लिया है। तोड़फोड़ और हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों जिलों में धारा 144 लागू है। यानी कहीं भी चार से ज्यादा लोगों के जमा होने की इजाजत नहीं है। प्रशासन ने मोहल्ले में किसी भी तरह के मार्च, धरना या प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। दोनों जिलों में पुलिस दस्ते का कैंप जारी है। सासाराम में 2 अप्रैल को होने वाले अमित शाह के प्रदर्शन को हिंसा के बाद रद्द कर दिया गया था।

 

➨ क्यों हुई हिंसा?

31 मार्च को नालंदा के बिहारशरीफ में रामनवमी का जुलूस निकाला गया। नालंदा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला भी है। नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट हो गई। 31 मार्च को यात्रा गगन दीवान इलाके से निकली। इस बीच दोनों गुटों के बीच कुछ बात पर बहस शुरू हो गई है। बहस ने ऐसा रूप ले लिया कि भीड़ ने बेकाबू होकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

 

➨ कई दुकानें लूटीं गई

बताया जा रहा है कि नालंदा में राम नवमी के दूसरे दिन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की तरफ से एक जुलूस का आयोजन हुआ था। कुछ लोगों ने इसी जुलूस में हिंसा और पथरबाज़ी की। मामला यही नहीं थमा, खबर है कि इस जुलूस में कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें 7 लोगों को गोली लगने की बात सामने आई है। भी लोग घायल हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। नालंदा के बिहार शरीफ में, अपराधियों ने न केवल पथरबाज़ी की बल्कि कई दुकानों में भी लूटपाट की। हिंसा को लेकर अभी इलाके में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि मौके पर भारी तादाद में पुलिस को तैनात किया गया है।

 

➨ साढ़े तीन करोड़ की लूट

आपको बता दें, बात यहीं खत्म नहीं हुई। इस हिंसा के बाद लोगों ने दुकानों पर हमला करना शुरू कर दिया। जावेद आजम की बिहार शरीफ के बाजार में दुकान है। खबर है कि अपराधियों ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ की और करीब साढ़े तीन करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लूट लिया। जावेद के भाई बीजेपी से जुड़े हैं। उनकी दुकान का उद्घाटन भाजपा नेता मंगल पांडे ने किया था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

 

➨ गया, भागलपुर और मुंगेर में भी हिंसा

साथ ही गया के चाकंद में भी रामनवमी के दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई। गया पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यहां पुलिस दस्ते को भी तैनात किया गया था। भागलपुर के रामनवमी और मुंगेर में भी झड़प की खबरें आईं। भागलपुर के नवगछिया इलाके में दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। वहीं मुंगेर के हजरतगंज मोहल्ला गतिरोध के मामले में पुलिस ने 200 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन