July 27, 2024
  • होम
  • Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में थमा लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का चुनाव प्रचार, जानिए पूरा समीकरण

Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में थमा लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का चुनाव प्रचार, जानिए पूरा समीकरण

मुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का चुनावी प्रचार आज थम गया है. वहीं मुंबई की छह सीटों समेत कुल 13 सीटों पर 20 मई को मतदान होना है. चुनावी रण में सरकारी वकील उज्ज्वल निकम, भिनेता-राजनेता भूषण पाटिल, वर्षा गायकवाड़ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जैसे प्रमुख उम्मीदवार हैं, जिसपर सभी की नजर है.

महाराष्ट्र में जिन 13 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होने हैं उनमें भिवंडी, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई दक्षिण- मध्य, मुंबई उत्तर-मध्य, धुले, डिंडोरी, नासिक, कल्याण और पालघर का नाम शामिल है.

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में से 6 सीटें मुंबई में हैं, जबकि मुंबई महानगर क्षेत्र में चार हैं. मुंबई की छह सीटों में मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई नॉर्थ वेस्ट औप मुंबई नॉर्थ सेंट्रल शामिल हैं. बाकी की सीटों में भिवंडी, पालघर, ठाणे और कल्याण शामिल हैं.

किसका किससे है मुकाबला?

मुंबई उत्तर सीट से पीयूष गोयल (बीजेपी) का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल
मुंबई उत्तर मध्य सीट से उज्जवल निकम (बीजेपी) का मुकाबला कांग्रेस की वर्षा गायकवाड
मुंबई दक्षिण सीट से अरविंद सावंत (शिवसेना यूबीटी) मुकाबला यामिनी जाधव (शिवसेना)
मुंबई दक्षिण मध्य सीट से राहुल शेवाले (शिवसेना) का मुकाबला अनिल देसाई (शिवसेना यूबीटी)
मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से रवीन्द्र वायकर (शिवसेना) का मुकाबला अमोल कीर्तिकर (शिवसेना यूबीटी)
मुंबई उत्तर-पूर्व सीट से संजय दीना पाटिल (शिवसेना यूबीटी) का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार मिहिर कोटेचा
कल्याण सीट से डॉ. श्रीकांत शिंदे (शिवसेना) का मुकाबला वैशाली दारेकर-राणे (शिवसेना यूबीटी)
ठाणे सीट से राजन बाबूराव विचारे (शिवसेना यूबीटी) का मुकाबला नरेश म्हस्के (शिवसेना)
भिवंडी सीट से कपिल मोरेश्वर पाटिल (बीजेपी) का मुकाबला सुरेश म्हात्रे (एनसीपी)
पालघर सीट से हेमन्त सावरा (बीजेपी) का मुकाबला भारती कामडी (शिवसेना यूबीटी)
धुले सीट से शोभा दिनेश (कांग्रेस) का मुकाबला भामरे सुभाष रामराव (बीजेपी)
डिंडोरी सीट से भास्कर मुरलीधर भगारे (शरद गुट) का मुकाबला डॉ. भारती प्रवीण पवार
नासिक सीट से हेमंत तुकाराम गोडसे (शिवसेना) का मुकाबला राजाभाऊ वाजे (शिवसेना उद्धव गुट)

यह भी पढ़े-

पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था गोरखपुर का युवक, एटीएस ने किया गिरफ्तार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन