July 27, 2024
  • होम
  • Jammu Kashmir: श्रीनगर के डल झील में निकली तिरंगा शिकारा रैली, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई झंडी

Jammu Kashmir: श्रीनगर के डल झील में निकली तिरंगा शिकारा रैली, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई झंडी

नई दिल्ली। इन दिनों पूरे देश में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने इस अमृत महोत्सव को मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। सभी देशवासी बहुत धूम-धाम से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो रहे है। ये पूरे देश में बहुत शांति और सुकून के साथ मनाया जा रहा है। इस अभियान में अब देश के उत्तर में स्थित श्रीनगर का नाम भी जुड़ गया है।

देश में मनाया जा रहा है 75वां स्वतंत्रता दिवस

देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस आने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में पूरा देश 15 अगस्त के उत्साह में डूबा हुआ है। पूरे देश में 75वें स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में भी इस बार स्वतंत्रता दिवस बेहद खास अंदाज में मनाया जा रहा है।

इनके द्वारा किया किया गया आयोजन

दरअसल श्रीनगर के डल झील में हर घर तिंरगा अभियान के तहत तिरंगा शिकारा रैली का आयोजन हुआ। तिरंगा शिकारा रैली को राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झंडा दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। बता दें कि यह आयोजन जम्मू-कश्मीर के युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। इस आयोजन को लोगों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है।

सेलिब्रिटी भी नहीं है पीछे

गौरतलब है कि इन दिनों देशभर में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और इसी बीच केंद्र सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान भी जारी है। इसमें आम से लेकर कई जाने-माने स्टार्स तिरंगे को अपने घर से लेकर दफ्तर और प्रोफाइल पिक पर भी लगाते नजर आ रहे हैं।

Asia cup 2022: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन