July 27, 2024
  • होम
  • हरियाणा: इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में उपचार जारी

हरियाणा: इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में उपचार जारी

चंडीगढ़: हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला हुआ है. उन पर यह हमला तब हुआ जब उनका वाहन बराही फाटक से गुजर रहा था. इस दौरान उनके वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई हैं. इस घटना में नफे सिंह राठी समेत 4 लोग घायल हुए हैं. इस गोलीबारी में 3 सुरक्षाकर्मियों को भी गोली लगी है. बताया जा रहा है कि दस वाहन में सवार होकर हमलावर आए थे. नफे सिंह राठी को ब्रह्मशक्ति संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, 6 महीने में दोबारा होगा Exam

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन