July 27, 2024
  • होम
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को मिली वाई प्लस सुरक्षा

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को मिली वाई प्लस सुरक्षा

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस सुरक्षा दी गई है। गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने कुशवाहा को वाई प्लस सुरक्षा दे दी है।

नीतीश कुमार पर हमलावर हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस सुरक्षा मिलने के कई राजनैतिक मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल बीते कुछ समय से कुशवाहा बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं। ऐसे में कई राजनैतिक विशेषज्ञ मान रहे हैं, कि भारतीय जनता पार्टी उपेंद्र कुशवाहा के सहारे नीतीश कुमार को घेरने की योजना बना रही है।

‘विरासत बचाओ यात्रा’ निकाल रहे हैं कुशवाहा

गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा अभी बिहार में ‘विरासत बचाओ यात्रा’ निकाल रहे हैं। इस यात्रा के दौरान ये विभिन्न इलाकों में जाकर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में जेडीयू का साथ छोड़कर अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। राजनीतिक गलियारों में ऐसी भी अटकलें हैं कि वो 2024 लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

एनडीए में शामिल हो सकती है ये नई पार्टी 

सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा की एनडीए में शामिल होने की अटकलें काफी तेज हो गई है। कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कुशवाहा के पटना स्थित आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन