July 27, 2024
  • होम
  • कांग्रेस नेता शशि थरूर का दावा 2024 में नहीं आएगी भाजपा, विपक्ष को लेकर कही बड़ी बात

कांग्रेस नेता शशि थरूर का दावा 2024 में नहीं आएगी भाजपा, विपक्ष को लेकर कही बड़ी बात

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को 2024 चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। थरूर ने भाजपा के लिए 2019 की बड़ी जीत को 2024 में दोहराने को लेकर शंका जताते हुए कहा कि, भाजपा के कई राज्यों में चुनावों में हार के बाद 2024 में एक बार फिर बड़ी जीत को दोहराना असंभव होगा।

क्या बोले थरूर ?

तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर केरल साहित्य महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर बयान देते हुए कहां कि, हम भाजपा के प्रभुत्व को स्वीकार करते हैं, लेकिन यह भी एक तथ्य है कि कई राज्यों में उनकी सरकार चली गई है। ऐसे में केंद्र की सत्ता खोना भी कोई असंभव वाली बात नहीं है।

थरूर ने आगे कहा कि, “भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था, जहां उनको पूर्ण बहुमत मिली थी। लेकिन भाजपा के लिए 2024 में दोबारा से पूर्ण बहुमत ला पाना आसान नहीं होगा। भाजपा ने 2019 की जीत के बाद हरियाणा, गुजरात, राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा बीजेपी ने बंगाल में 18 सीटें जीती थी, लेकिन अब उन सभी परिणामों को दोहराना असंभव है, पूरी उम्मीद है कि भाजपा को 2019 जैसी जीत 2024 में नहीं मिलेगी।

2019 में पुलवामा हमले से मिला फायदा

शशि थरूर ने अपनी बात को जोड़ते हुए आगे कहा कि, भाजपा को 2019 में पुलवामा हमले के अलावा बालाकोट एयर स्ट्राइक का चुनावों में जबरदस्त फायदा मिला था, जो 2024 में दोबारा नहीं मिलेगा। सीटों के समीकरण को लेकर थरूर का कहना था कि इस बार के चुनावों में भाजपा को 50 सीटों का नुकसान होना लगभग तय है और इस बार विपक्ष को इसका काफी फायदा मिलेगा।

विपक्ष एकता बनाएगा पता नहीं ?

अगर बीजेपी 250 सीटों पर रुक जाती है तो अन्य के पास 290 सीटें होगी। हमें ये नहीं पता कि बीजेपी को छोड़कर 290 सीटों को लाने वाली पार्टीयां आपस में सहमति बना पाएगी या नहीं, बता दे 2019 के लोकसभा चुनावो में भाजपा ने 543 सीटों में से 303 सीटें जीती थी वहीं कांग्रेस 52 सीटों में सिमट कर रह गई थी।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन