July 27, 2024
  • होम
  • Bihar Crime: जीभ-प्राइवेट पार्ट काटा, दोनों आंखे निकाली; गोपालगंज में पुजारी की बर्बरता से हत्या

Bihar Crime: जीभ-प्राइवेट पार्ट काटा, दोनों आंखे निकाली; गोपालगंज में पुजारी की बर्बरता से हत्या

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : December 16, 2023, 7:47 pm IST

पटना। मांझागढ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव स्थित शिव मंदिर से पांच दिन पहले लापता पुजारी का शव भड़कुईया गांव के समीप झाड़ी से बरामद हुआ। अपराधियों ने हत्या के बाद पुजारी की जीभ और प्राइवेट पार्ट काटने के बाद दोनों आंखें भी निकाल ली थी। शव मिलने के बाद इस घटना से उग्र ग्रामीणों ने एनएच-27 को शनिवार को जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज करने के साथ हवाई फायरिंग भी की। लगभग छह घंटे तक इस वजह से हाईवे जाम रहा।

सोमवार से लापता थे पुजारी

जानकारी के मुताबिक, मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव निवासी मनोज कुमार अपने ही गांव में स्थित शिव मंदिर में रहकर भगवान की पूजा-पाठ किया करते थे। पांच दिन पहले रविवार की रात वह पूजा पाठ के बाद सोने के लिए गए लेकिन सोमवार की सुबह वह मंदिर परिसर से ही लापता हो गए। मंदिर के अन्य पुजारियों ने इसकी सूचना पुजारी के भाई पूर्व मुखिया अशोक साह को दी। पूर्व मुखिया ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस सोमवार से मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच शनिवार की तड़के खबर मिली कि भड़कुईया गांव के पास झाड़ी में पुजारी का शव पड़ा है।

पुलि‍स पर हुई पत्‍थरबाजी

सूचना के बाद मांझागढ़ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव और थावे थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू करने के साथ ही जाम हटाने का भी प्रयास करने लगी। इस बात से नाराज भीड़ ने पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस की एक जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
इस दौरान एक सिपाही घायल हुआ है। पुलिस ने लाठी चार्ज करने के साथ दो राउंड हवाई फायरिंग भी की।

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन