July 27, 2024
  • होम
  • इस्तीफे की अफवाह फैला रही है BJP, सीएम सुक्खू ने बोला हमला

इस्तीफे की अफवाह फैला रही है BJP, सीएम सुक्खू ने बोला हमला

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : February 28, 2024, 2:11 pm IST

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों के बीच हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे पांच साल सरकार चलेगी। साथ ही दावा किया कि बीजेपी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि हर चुनौती का सामना करने को तैयार।

विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं. राज्यसभा चुनाव में मंगलवार को 6 कांग्रेसी विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सुक्खू सरकार से नाराजगी जताते हुए कहा है कि उनका अपमान किया गया है.

किसके पास कितनी संख्या

फिलहाल, राज्यसभा इलेक्शन के बाद कांग्रेस के छह विधायक बागी हो गए हैं। ऐसे में कांग्रेस के पास 34 विधायक बचे हैं। वहीं बहुमत का आंकड़ा 35 है। जबकि, भाजपा के पास 25 विधायक हैं और इसके अलावा, तीन विधायक निर्दलीय हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन