July 27, 2024
  • होम
  • Bharat Jodo Nyay Yatra: 2 मार्च को मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा, कमलनाथ शामिल होंगे या नहीं?

Bharat Jodo Nyay Yatra: 2 मार्च को मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा, कमलनाथ शामिल होंगे या नहीं?

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच रहे हैं. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को धौलपुर से मध्य प्रदेश के मुरैना पहुंचेगी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हो रहे हैं. उन्होंने इस न्याय यात्रा को नया भारत रचने और जन जागरण के सपने की यात्रा करार दिया है. हाल ही में कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पोस्ट कर कहा है कि आज के समय में देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैली हुई है, उन्होंने कहा कि देश के किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, इस देश में दलित पिछड़े और आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में चल रही लोकतंत्र खत्म करने की कोशिशों के खिलाफ भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है।

सभी वर्गों को न्याय देने की यात्रा

कमलनाथ ने आगे कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मुरैना से एमपी में प्रवेश करेगी. भारत के सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा है. इस यात्रा में राहुल गांधी सीधे प्रदेश की जनता के हाथ में माइक देकर उसे अपनी बात कहने का मौका देंगे. उन्होंने कहा कि मैं एमपी की जनता-कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वह बड़ी संख्या में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हों।

PM Modi Dhanbad Visit: PM मोदी ने झारखंड को दी बड़ी सौगातें, जानें संबोधन की प्रमुख बातें

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन