July 27, 2024
  • होम
  • कॉमनवेल्थ गेम्स का आज तीसरा दिन, 24 गोल्ड दांव पर, देखें भारत के सभी मुकाबलों का शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स का आज तीसरा दिन, 24 गोल्ड दांव पर, देखें भारत के सभी मुकाबलों का शेड्यूल

 

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) का आज (31 जुलाई) तीसरा दिन है. वहीं, आज कुल 24 गोल्ड मेडल दांव पर लगे हुए हैं. भारतीय खिलाड़ी (Indian Athletes) भी वेटलिफ्टिंग और आर्टिस्टिक जिमनास्टिक जैसे गोल्ड मेडल इवेंट्स में दिखने वाले हैं. इसके साथ ही आज बॉक्सर शिवा थापा और निकहत जरीन भी बॉक्सिंग रिंग में नजर आएंगे. वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पुरुष हॉकी टीम भी आज एक्शन में नजर आएंगी. यहां पर देखें भारत का आज का पूरा शेड्यूल..

जिमनास्टिक

दोपहर 1.30 बजे: योगेश्वर सिंह (पुरुषों का ऑल-अराउंड फाइनल)

लॉन बॉल

दोपहर 1 बजे: तानिया चौधरी (महिला एकल)
शाम 4 बजे: भारत बनाम इंग्लैंड (पुरुष पेयर्स)

साइकिलिंग

दोपहर 2.32 बजे: एसो एल्बेन, रोनाल्डो लाइटोनजाम, डेविड बेकहम (पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग)
शाम 4.20 बजे: वेंकप्पा केंगालागुट्टी, दिनेश कुमार (पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग)
रात 9.02 बजे: त्रियाशा पॉल, मयूरी लाटे (महिला 500 मीटर टाइम ट्रेल फाइनल)

वेटलिफ्टिंग

दोपहर 2 बजे: जेरेमी लालरिनुंगा (पुरुष 67 किग्रा कैटेगरी)
शाम 6.30 बजे: पोपी हजारिका (महिला 59 किग्रा कैटेगरी)
रात 11 बजे: अचिंता शेयुली (पुरुष 73 किग्रा कैटेगरी)

मुक्केबाजी

शाम 4.45 बजे: निकहत जरीन (महिला 48-50 किग्रा लाइट फ्लाईवेट राउंड 16)
शाम 5.15 बजे: शिव थापा (पुरुष 60-63.5 किग्रा लाइट वेल्टरवेट राउंड 16)
रात 12.15 बजे: सुमित (पुरुष 71-75 किग्रा मिडिलवेट राउंड 16)
रात 1 बजे: सागर (92 किग्रा+ सुपर हैवीवेट)

टेबल टेनिस

दोपहर 2 बजे: पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल
रात 11.30 बजे: महिला टीम सेमीफाइनल

तैराकी

दोपहर 3.07 बजे: साजन प्रकाश (पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई – हीट 3)
दोपहर 3.31 बजे: श्रीहरि नटराज (पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक – हीट 6)
क्रिकेट

दोपहर 3.30 बजे: भारत बनाम पाकिस्तान (महिला क्रिकेट)

स्क्वाश

शाम 6 बजे: जोशना चिनप्पा (महिला एकल राउंड 16)
शाम 6.45 बजे: सौरव घोषाल (पुरुष एकल राउंड 16)

हॉकी (पुरुष)

रात 8.30 बजे: भारत बनाम घाना

बैडमिंटन

रात 10 बजे: मिक्स्ड टीम क्वार्टर फाइनल

यह भी पढ़े-

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन