July 27, 2024
  • होम
  • IPL 2023: मुंबई में रोहित का ओपनिंग पार्टनर बनेगा ये खतरनाक खिलाड़ी, विरोधियों में खौफ

IPL 2023: मुंबई में रोहित का ओपनिंग पार्टनर बनेगा ये खतरनाक खिलाड़ी, विरोधियों में खौफ

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। इस सीजन का पहला मुकाबला गत चैंपियन लखनऊ और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स से होने वाला है। वहीं आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन्स को अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को खेलना है। इस मैच में मुंबई की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ने वाली है। आईपीएल 2023 के लिए मुंबई में कप्तान रोहित का ओपनिंग पार्टनर एक खतरनाक खिलाड़ी बनने वाला है।

पहला मैच आरसीबी से खेलेगी मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 के संस्करण में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स को अपना पहला मुकाबला विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से भिड़ना है। ये मैच 2 अप्रैल को होगा। आईपीएल 2023 के लिए मुंबई की टीम में एक खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री हुई है।

ईशान बनेंगे रोहित के पार्टनर

बता दें कि मुंबई में रोहित शर्मा के नए ओपनिंग ईशान किशन बनेंगे। ईशान किशन बहुत ही आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं। वो अपने दम पर मुंबई की टीम को कोई भी जिता सकते हैं और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पहले डिकॉक करते थे ओपनिंग

गौरतलब है कि ईशान से पहले साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्वींटन डिकॉक मुंबई इंडियन्स के लिए बल्लेबाजी करने उतरते थे। लेकिन इस बार डिकॉक मुंबई इंडियन्स का हिस्सा नहीं है। दरअसल डिकॉक अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल खेलते हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन