July 27, 2024
  • होम
  • MS Dhoni: आनंद महिंद्रा ने धोनी के लिए ऐसा क्या बोल दिया कि फैंस भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके

MS Dhoni: आनंद महिंद्रा ने धोनी के लिए ऐसा क्या बोल दिया कि फैंस भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके

  • WRITTEN BY: Mohd Waseeque
  • LAST UPDATED : April 15, 2024, 9:07 pm IST

MS Dhoni:आनंद महिंद्रा ने धोनी के लिए ऐसा क्या बोल दिया कि फैंस भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके

मुंबई: बीती रात से सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए धमाकेदार मैच की ही बातें की जा रही हैं. बीते रविवार को जिस तरह ‘मुंबई इंडियन्स’ के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार पारी खेली है, इंटरनेट की दुनिया में उसके बाद से ही यूजर्स माही की इस धमाकेदार पारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

धोनी ने लगाई छक्कों की हैट्रिक

बीते रविवार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की ‘मुंबई इंडियन्स’ के खिलाफ खेली गई धुआंधार पारी देखने के लिए फिल्म स्टार्स से लेकर तमाम फैंस स्टेडियम पहुंचे थे. इस बीच शायद ही स्टेडियम में बैठा ऐसा कोई शख्स होगा, जिसने धोनी के ड्रेसिंग रूम से मैदान में उतरने के दौरन धोनी-धोनी न चिल्लाया हो. जोश से भरे हुए फैंस का मजा उस वक्त दोगुना हो गया, जब छक्कों की हैट्रिक लगाकर धोनी ने अपना अंदाज दिखाया, जिसके बाद हर जगह बस धोनी के ही चर्चे शुरू हो गए. इस बीच धोनी की धमाकेदार बैटिंग की तारीफ भारत के टॉप बिजनसमैन में से एक आनंद महिंद्र ने भी बढ़ चढ़कर की.

आनंद महिंद्रा ने की धोनी की तारीफ

धोनी की मुंबई इंडियन्स के खिलाफ (MS Dhoni) धमाकेदार पारी को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने X से क्रिकेट प्रेमी @CricCrazyJohns की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे एक भी ऐसा खिलाड़ी दिखाओ जो इस आदमी से ज्यादा कामयाब हो…अविश्वसनीय उम्मीदों और दबाव में…ऐसा लगता है कि यह केवल उनके जोश में घी डालने का काम करता है.’ यही नहीं आनंद महिंद्रा ने धोनी की तारीफ करते हुए उनके नाम से अपना नाम भी जोड़ दिया. उन्होंने लिखा, “आज, मैं बस आभारी हूं कि मेरा नाम Mahi-ndra…है.’

सोशल मीडिया यूजर ने की धोनी की तारीफ

सोशल मीडिया पर उनकी इस पोस्ट को अब तक 1.4 मिलियन लोगो ने देख लिया है. जबकि इस पोस्ट को 51 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.आनंद महिंद्रा की इस पोस्ट पर यूजर्स अलग-आलग प्रतिक्रियाएं देते हुए अपना प्यार दिखा रहे हैं. महिंद्रा की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, सिर्फ महान खिलाड़ी नहीं महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक अच्छे इंसान भी हैं. वो जहां भी जाते हैं, अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेते हैं. हम तो क्रिकेट फैन नहीं हैं, लेकिन धोनी के फैन हैं. एक और यूजर ने लिखा, मुंबई के वानखेड़े में स्टाइल में मैच फिनिश करना धोनी का परमानेंट स्टाइल है. तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि, इनको थार मत दे देना सर, इनके पास बहुत है. महिंद्रा की कार मांगते हुए चौथे यूजर ने लिखा, हमें महिंद्रा एक्स महेंद्रा सीरीज की गाड़ियां चाहिए.

ये भी पढ़ें- khabar Jara Hat kar: लड़कियों ने पहाड़ पर खेला कमाल का क्रिकेट, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन