July 27, 2024
  • होम
  • GT vs MI: मुंबई इंडियंस को मिली गुजरात टाइटंस से हार, बॉलर्स पर भड़के रोहित शर्मा

GT vs MI: मुंबई इंडियंस को मिली गुजरात टाइटंस से हार, बॉलर्स पर भड़के रोहित शर्मा

  • WRITTEN BY: Apoorva Mohini
  • LAST UPDATED : April 26, 2023, 10:12 am IST

नई दिल्ली। इस आईपीएल का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच कल खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस को हार का स्वाद चखना पड़ा। जिसके चलते मुंबई के कप्तान काफी नाराज दिखाई दिए।

रोहित ने गेंदबाज़ों को दी सलाह

मुंबई इंडियंस को इस हार का अंदाज़ा नहीं था। क्योंकि 15 ओवर तक यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के हाथ में था। लेकिन आखिर के ओवरों में हुई ख़राब गेंदबाज़ी के चलते यह मैच मुंबई के हाथ से निकल गया। इसी पर रोहित ने बॉलर्स को बल्लेबाज को ध्यान में रखते हुए गेंदबाज़ी करने को कहा।

गुजरात ने 55 रनों से जीता मुकाबला

मैच की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुना जो कि मुंबई को काफी भारी पड़ा। इस मैच को गुजरात ने 55 रनों के साथ बड़े ही आसानी से जीता। इस जीत के बाद गुजरात प्वाइंट टेबल पर चेन्नई के बराबरी में आ गई है।

आखिरी मैच में नहीं चले मुंबई के गेंदबाज़

कल यानी 25 अप्रैल को हुए मैच के दौरान मुंबई का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।कल के मुकाबले में गेंदबाज़ो ने काफी रन लुटाये। कैमरन ग्रीन ने 2 ओवरों में 39 रन दिए वहीं, रायली मेरेडिथ ने चार ओवरों में 49 रन देकर केवल 1 ही विकेट झटका।

ये भी पढ़ें :-

Happy Birthday Tendulkar : कैसे बने क्रिकेट के भगवान, जानिए सचिन के जन्मदिन पर उनकी जीवन गाथा

Amritpal singh: जानिए क्या है अमृतपाल का लेडी नेटवर्क, जिसके जरिए अभी तक पुलिस और आईबी को दे रहा था चकमा

 

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन