July 27, 2024
  • होम
  • DC vs GT: गुजरात-दिल्ली में किसका पलड़ा भारी, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI

DC vs GT: गुजरात-दिल्ली में किसका पलड़ा भारी, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : April 24, 2024, 9:01 am IST

नई दिल्ली। DC vs GT: आईपीएल 2024 का 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स तथा गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि मौजूदा सीजन में दिल्ली तथा गुजरात पहले भी आमने-सामने आई थीं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस अभी तक आईपीएल में केवल 4 बार आमने-सामने आए हैं। इनमें से 2 बार दिल्ली और 2 बार गुजरात ने जीत दर्ज की है। लेकिन पिछली भिड़ंत में दिल्ली ने बाजी मारी थी। इसलिए दिल्ली कैपिटल्स के पास इस सीजन बढ़त है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव।

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अज़मतुल्लाह उमरज़इ, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, नूर अहमद, मोहित कुमार।

यह भी पढ़ें- 

RR vs MI: युजवेंद्र चहल बने IPL के नए शहंशाह, ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन