July 27, 2024
  • होम
  • DC vs PBKS :आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, करो या मरो का है मुकाबला, जानिए वजह

DC vs PBKS :आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, करो या मरो का है मुकाबला, जानिए वजह

नई दिल्ली। इस आईपीएल में आज क्रिकेट फैंस को दो-दो मुकाबलों को देखने का लुत्फ मिलेगा। जिसमें आज यानी 13 मई को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच 59वां मुकाबला खेला जाएगा। वहीं पंजाब के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरुरी है।

कब और कहां होगा मुकाबला

आज का यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड फिरोजशाह कोटला खेला जाएगा। ये मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। हालांकि दिल्ली इस प्लेऑफ से लगभग बाहर ही है और इसमें बने रहने के लिए अब दिल्ली को दूसरे टीमों के प्रदर्शन पर आश्रित रहना होगा।

पंजाब के लिए ये मुकाबला जितना है बेहद जरुरी

पंजाब को प्लेऑफ में बने रहने के लिए ये मुकबला जितना बहुत ही जरुरी है। क्योंकि अपने पिछले दो मैचों में पंजाब के हाथ हार ही लगा था। जिसके चलते पंजाब पॉइंट्स टेबल पर अभी भी 8वे पायदान पर है।

जाने किसका पलड़ा भारी

अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली 8 अंक के साथ 10वें स्थान पर है वहीं पंजाब किंग्स 10 अंक के साथ 8वे नंबर पर है। हालांकि अपने पिछले 3 मैचों में लगातार हार के बाद पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत कम हो गई है। लेकिन अगर पंजाब को टॉप 4 में पहुंचना है तो उसे बचे तीनों मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा।

यह भी पढ़े :-

Punjab ByElection Result: जालंधर में AAP उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू जीत के करीब, जानिए कांग्रेस कितने वोटों से पीछे

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन