July 27, 2024
  • होम
  • CWG 2022: शनिवार को चुनौती पेश करेंगी मीरा बाई चानू , कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ी से हैं कई उम्मीदें

CWG 2022: शनिवार को चुनौती पेश करेंगी मीरा बाई चानू , कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ी से हैं कई उम्मीदें

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : July 30, 2022, 4:09 pm IST

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का बुधवार को रंगारंग आगाज हो गया है। पहला दिन तो भारत के लिए अच्छा रहा। मुक्केबाज शिव थापा, स्विमर श्रीहरि नटराज, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर अगले राउंड में पहुंच गए हैं। वहीं, 30 जुलाई को भारत कई बड़े मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा करेगा. इनमें पदक के कई दावेदार चुनौती पेश करने वाले हैं।

वेटलिफ्टिंग के लिए मीराबाई चानू

आपको बता दें, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, बॉक्सिंग में अमित पंघाल, निखत जरीन और लवलीना बोरगोहिन अपने-अपने वर्ग में खेलने वाले हैं। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक को लेकर काफी उम्मीद है। ऐसे में आपको बताते हैं 30 जुलाई को कौन से इवेंट होंगे।

बॉक्सिंग

-अमित पंघाल (बॉक्सिंग मेन्स): 51 किग्रा (राउंड ऑफ 32)- शनिवार 30 जुलाई 2022- रात 9:00 बजे से सुबह 12:00 बजे तक
-मोहम्मद हुसामुद्दीन(बॉक्सिंग मेन्स): पुरुषों का 57 किग्रा (32 का राउंड), शनिवार 30 जुलाई 2022 – सुबह 4:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक
-रोहित टोकस (बॉक्सिंग): पुरुष 67 किग्रा (32 का राउंड), शनिवार 30 जुलाई 2022- रात 9:00 बजे से सुबह 12:00 बजे तक
-सुमित कुंडू (बॉक्सिंग): पुरुष 75 किग्रा (32 का राउंड), शनिवार 30 जुलाई 2022, सुबह 4:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक
-आशीष चौधरी (बॉक्सिंग): पुरुषों का 80 किग्रा (32 का राउंड), शनिवार 30 जुलाई 2022 – रात 9:00 बजे से सुबह 12:00 बजे तक
-संजीत (बॉक्सिंग): पुरुष 92 किग्रा (32 का राउंड), शनिवार 30 जुलाई 2022 – सुबह 4:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक
-सागर (बॉक्सिंग): पुरुष 92+ किग्रा (32 का राउंड), शनिवार 30 जुलाई 2022 – रात 9:00 बजे से सुबह 12:00 बजे तक
-नीतू (बॉक्सिंग): महिला 48 किग्रा (32 का राउंड), शनिवार 30 जुलाई 2022 – सुबह 4:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक
-निखत ज़रीन (बॉक्सिंग): महिला 50 किग्रा (32 का राउंड), शनिवार 30 जुलाई 2022 – रात 9:00 बजे से सुबह 12:00 बजे तक
-जैस्मीन (बॉक्सिंग): महिला की 60 किग्रा (32 का राउंड), शनिवार 30 जुलाई 2022 – रात 9:00 बजे से सुबह 12:00 बजे तक
-लवलीना बोरगोहिन (बॉक्सिंग): महिला 70 किग्रा (32 का राउंड), शनिवार 30 जुलाई 2022 – सुबह 4:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक

वेट लिफ्टिंग

-संकेत महादेव (वेटलिफ्टिंग): पुरुष 55 किग्रा – शनिवार 30 जुलाई 2022, सुबह 6:00 बजे – सुबह 10:15 बजे
-चनंबम ऋषिकांत सिंह (वेटलिफ्टिंग): पुरुष 55 किग्रा, शनिवार 30 जुलाई 2022, सुबह 6:00 बजे – सुबह 10:15 बजे
-मीराबाई चानू(वेटलिफ्टिंग): महिला 55 किग्रा, शनिवार 30 जुलाई 2022, सुबह 5:00 बजे- 7:15 बजे

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन