July 27, 2024
  • होम
  • Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में हुआ कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज, सिंधु-मनप्रीत ने की भारतीय दल की अगुवाई

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में हुआ कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज, सिंधु-मनप्रीत ने की भारतीय दल की अगुवाई

नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर के अलेक्जेंडर स्टेडियम में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज हो चुका है। राष्ट्रमंडल गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय टीम की अगुवाई दो बार ओलंपिक मेडल विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने की।

मनप्रीत सिंह बने ध्वजवाहक

कॉमनवेल्थ गेम्स के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु की। इन्होंने राष्ट्रमंडल खेलो में रजत और स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। तथा भारतीय दल के ध्वजवाहक भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बने। बता दें की मनप्रीत सिंह की कप्तानी में ही भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है। इस बड़े खेल आयोजन में दुनिया भर के कुल 72 देशो के 5,000 से ज्यादा एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुल 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जो इतने बड़े खेल आयोजन में धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

नीरज चोपड़ा नहीं ले रहे हिस्सा

बता दें कि भारतीय दल इस कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने खाते में ज्यादा से ज्यादा मेडल हासिल करने के इरादे से उतरेगा। हालांकि राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने से पहले ही भारत को बड़ा झटका लगा है। भारतीय स्टार जैलविन थ्रोअर नीरज चोपड़ा जो टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं, कॉमनवेल्थ गेम्स से ठीक पहले चोटिल होने के कारण बाहर हो चुके हैं। हाल ही में नीरज वर्ल्ड एथलीटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर पदक अपने नाम किया था। और टूर्नामेंट के अपने इसी मैच के दौरान वो चोटिल हो गए थे। जिसके कारण उनको अपने जांघों पर पट्टी बांधकर थ्रो करना पड़ा था।

पिछली बार भारत ने जीते थे 66 मेडल 

गौरतलब है कि पिछली बार कॉमनवेल्थ का आयोजन साल 2018 में हुआ था। उस समय इस टूर्नामेंट का आयोजन स्थल ऑस्ट्रेलिया का गोल्ड कोस्ट मैदान था। इस राष्ट्रमंडल खेल में भारत के खाते में कुल 66 मेडल आए थे। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य़ पदक जीते थे।

IND vs WI: वनडे के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें टी-20 सीरीज पर, इन खतरनाक खिलाड़ियों की हुई टीम में वापसी

IND vs WI: सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में रोहित ने कराई इस घातक प्लेयर की एंट्री, दहशत में कैरिबियाई खिलाड़ी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन