July 27, 2024
  • होम
  • IPL 2023 Auction: CSK के नए कप्तान बनेंगे बेन स्टोक्स! सीईओ ने दिया बड़ा बयान

IPL 2023 Auction: CSK के नए कप्तान बनेंगे बेन स्टोक्स! सीईओ ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है की आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कौन करेगा।

कप्तान पर सीईओ ने दिया बड़ा अपडेट

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मिनी ऑक्शन की प्रकिया पूरी हो चुकी है। इस बार मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ऑक्शन में इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर जमकर पैसे बरसाए हैं। बेन स्टोक्स के टीम में शामिल होते ही अब ऐसी खबरे आ रही हैं, आईपीएल के अगले सीजन में CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह बेन स्टोक्स होंगे। इस खबरों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बड़ा बयान दिया है।

16.25 करोड़ रुपए में खरीदी सीएसके

बता दें कि आईपीएल 2022 की स्टार्टिंग में सीएसके का कप्तान ऑलाउंडर रवींद्र जडेजा को बनाया गया था, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम कुछ कास कमाल नहीं दिखा पाई, जिसके बाद सीजन के बीच में फिर से महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके के कप्तानी जिम्मेदारी अपने हाथों में ली। अब इस बार सीएसके के खेमे में बेन स्टोक्स आ गए हैं, ऐसे में ये कहा जा रहा है इस बार धोनी सीएसके की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। लेकिन सीईओ विश्वनाथ का कहना है कि स्टोक्स को कप्तान बनाने का फैसला धोनी समय के साथ ही लेंगे। गौरतलब है कि बेन स्टोक्स 16.25 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए हैं।

धोनी करेंगे कप्तानी का फैसला- विश्वनाथ

सीएसके के सीईओ ने बताया कि, ‘ बेन स्टोक्स को हम पाकर बहुत ही उत्साहित थे। हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि वो आखिर में हमें ही मिले। हम टीम के लिए एक ऑलराउंडर चाहते थे, बेन स्टोक्स को टीम में शामिल करके महेंद्र सिंह धोनी बहुत खुश थे। एम एस धोनी समय के साथ कप्तानी पर फैसला करेंगे। ‘ सीईओ ने ऐसा साफ कर दिया है कि चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी का फैसला महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे।

IPL 2023 Auction: आईपीएल-2023 का ऑक्शन पूरा, सैम करन बने इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

IPL 2023 Auction: 40 की उम्र में IPL खेलेगा ये खिलाड़ी, इस टीम का बना हिस्सा

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन