July 27, 2024
  • होम
  • Aaj Ka Rashifal 14 Feb 2023: मेष राशि के लोग आज रहे सावधान, जानिए अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 Feb 2023: मेष राशि के लोग आज रहे सावधान, जानिए अपना राशिफल

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : February 14, 2023, 6:15 am IST

नई दिल्ली। आज 14 फरवरी 2023 मंगलवार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज सीता अष्टमी पर्व मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार आज के दिन शुभ मुहूर्त में माता सीता की आराधना करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं। पंचांग के अनुसार आज ध्रुव योग 2 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा इस दौरान जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

मेष

मेष राशि (Rashifal) के लिए आज के दिन आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता हैं। किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं, जिससे आगे चलकर परेशानी आएगी। अहंकार को अपने ऊपर हावी ना होने दे।

वृषभ

वृषभ राशिफल (Rashifal) के लोगों को आज अपने शिक्षकों से उचित मार्गदर्शन मिलेगा जो आपका करियर बनाने में सहायक होगा। यदि आप स्कूल में हैं तो आज के दिन आपको अपने सहपाठियों का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोग किसी बड़ी योजना पर निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशिफल (Rashifal) के लिए के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र किसी बात को लेकर आशंकित रहेंगे जिससे उनका मन पढ़ाई में कम लगेगा। आवश्यक वस्तु ना मिलने से मन बेचैन रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

मिथुन

मिथुन राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सरकारी अधिकारी अपने काम पर विशेष ध्यान दे क्योंकि उन्नति हो सकती हैं तथा वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन भी मिल सकता है। निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखे अन्यथा उनकी छवि नकारात्मक बन सकती हैं। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

कन्या

कन्या राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप कॉलेज में हैं तो अपनी शिक्षा को लेकर संशय की स्थिति में रह सकते हैं। जो आपको अपने भविष्य के लिए सोचने पर विवश करेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।

धनु

धनु राशिफल (Rashifal) के लिए कुछ समस्या लेकर आ सकता है। व्यापार को में कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। नौकरी में कार्यरत लोगों को सतर्क रहकर काम करना होगा। फिलहाल किसी यात्रा की योजना बना रहे है तो उस स्थगित कर दें।

कुंभ

कुंभ राशिफल (Rashifal) के लिए सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधित समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वापस मिल सकता है। संतान पक्ष से किसी तरह की अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन

मीन राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ न मिलने से थोड़ी परेशानी हो सकती है, खर्चे में बढ़ोतरी होने की संभावना है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

सिंह

सिंह राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथ बिजनेस में यदि किसी को साझेदार बनाएंगे, तो आपको उससे लाभ मिलने की पूरी संभावना है। सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौक मिल सकता है।

तुला

तुला राशिफल (Rashifal) के लोग आज के दिन खर्च में कमी करें। आपको कुछ बेवजह के खर्च से सावधान रहना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ घूमने की योजना बना सकते है। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिलेगी।

Aaj Ka Rashifal: सोमवार का दिन इन 6 राशियों के लिए है बेहद खास, जानिए अपना राशिफल

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन