July 27, 2024
  • होम
  • थाईलैंड में नौसेना के पूर्व अधिकारी ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया में जय श्री राम का ध्वज

थाईलैंड में नौसेना के पूर्व अधिकारी ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया में जय श्री राम का ध्वज

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : January 25, 2024, 8:46 pm IST

नई दिल्ली। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, अब प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए रामभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ऐसे में देश भर में खुशी मनाते और नाचते गाते राम भक्तों के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक पूर्व नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर राजकुमार (सेवानिवृत्त) का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख कर आप दंग(Sky Diving with Jai Shri Ram Flag ) रह जाएंगे और दिल से कहेंगे जय श्री राम।

 

हजारों फीट की ऊंचाई पर लहराया श्रीराम का ध्वज(Sky Diving with Jai Shri Ram Flag )

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रिटायर्ड भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर राजकुमार थाईलैंड में 10,000 फीट की ऊंचाई से जयश्रीराम ध्वज के साथ स्काईडाइविंग करते दिखाई दे रहे हैं। जिसे देख कर लोग काफी हैरान भी हो रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पूर्व नौसेना अधिकारी ने स्काईडाइविंग करते हुए खुले आसमान में ‘जय श्री राम’ का झंडा लहराया।

जीत लिया सबका दिल

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स x (पूर्व में ट्विटर) पर @CBC_Chandigarh नाम के अकाउंट से शेयर हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ते हुए। अभी पूर्व नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर द्वारा एक लुभावनी स्काइडाइविंग देखी। राजकुमार (सेवानिवृत्त) #अयोध्याराममंदिर की #प्राणप्रतिष्ठा के उत्सव में। थाईलैंड में 10,000 फीट की ऊंचाई पर #जयश्रीराम का झंडा शान से लहराया। बता दें कि, तमिलनाडु के थेनी जिले के रहने वाले पूर्व नौसेना अधिकारी राजकुमार, इस समय खेल और सैन्य कर्मियों के लिए एक स्काइडाइविंग एनालिस्ट और इंस्ट्रक्टर हैं।

ये भी पढ़ें- अयोध्या में रामलला की मूर्ति को 5 साल का स्वरूप ही क्यों दिया गया है?

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन