July 27, 2024
  • होम
  • Weathet update: दिल्ली NCR में घने कोहरे का प्रकोप, आज भी बारिश की संभावना

Weathet update: दिल्ली NCR में घने कोहरे का प्रकोप, आज भी बारिश की संभावना

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : February 2, 2024, 10:16 am IST

नई दिल्लीः मौसमी बदलाव के बाद पिछले 24 घंटों में दिल्ली में बारिश हुई बारिश ने फरवरी का कोटा पूरा कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी में सफदरजंग केंद्र में 21.3 एमएम बारिश होने का अनुमान रहता है, जबकि दिल्ली में गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 26.5 एमएम बारिश हुई. 2013 के बाद से यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है. 5 फरवरी 2013 को दिल्ली में 24 घंटे में 46 एमएम बारिश दर्ज की गई थी. एक दिन बाद आज फिर दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाया हुआ है. बताया जा रहा है कि खराब दृश्यता के कारण हवाई और रेल यात्रा को नुकसान पहुंचा है।

बारिश के भी आसार

मौसम विभाग ने बताया है की आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के आसार हैं। दिल्ली में हुई बारिश से मौसम साफ हुआ। इससे सुबह के तापमान में बढ़त हुई है। हालांकि दिन का तापमान स्थिर रहा। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 26.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं शाम साढ़े पांच तक 0.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

आज यलो अलर्ट

बता दें शुक्रवार को यानी की आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को हल्की बूंदा-बांदी या बारिश की उम्मीद जताई है। दिल्ली में 7 फरवरी तक सुबह के वक्त कोहरा छाया रह सकता है। दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें- http://Virat Kohli And Ravindra Jadeja: भारत को फिर लगा झटका, नहीं खेलेंगें ये दो खिलाड़ी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन