July 27, 2024
  • होम
  • Weather: 2 दिनों तक उत्तर भारत के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, तूफान के साथ गिरेंगे ओले

Weather: 2 दिनों तक उत्तर भारत के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, तूफान के साथ गिरेंगे ओले

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : March 23, 2023, 9:20 am IST

नई दिल्ली, Weather। पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के कारण मौसम अच्छा बना हुआ है। 20 और 21 मार्च को बारिश होने के बाद 22 मार्च को दिल्ली एनसीआर में हल्की धूप खिली थी। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज फिर उत्तर भारत में मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज देश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा के साथ ओले भी गिरने के आसार हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 23 मार्च से 25 मार्च के बीच उत्तर पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग की माने तो इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में आंधी के साथ ही बारिश और ओले गिर सकते है। वहीं ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फवारी के साथ मध्यम पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं नई दिल्ली में आज बादल छाए रह सकते हैं, इसके अलावा 24 मार्च को नई दिल्ली में बादल गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान दिल्ली के तामपान में कमी दर्ज की जा सकती है।

यूपी का मौसम

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। लेकिन 24 मार्च को दोपहर के समय बादल छाए रहेंगे। गाजियाबाद की बात कि जाए तो आज यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। गाजियाबाद में आज दोपहर के बाद बादल छाए रहेंगे। वहीं 24 मार्च को बारिश के साथ ओले गिरेंगे।

मौसम विभाग ने 26 मार्च से पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की मानें तो 23 मार्च की शाम से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि होने के साथ ही बारिश हो सकती है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन