July 27, 2024
  • होम
  • Virat Kholi: विराट-अनुष्का के बेटे का जन्म हुआ लंदन में, क्या मिलने वाली है इंग्लैंड की नागरिकता ?

Virat Kholi: विराट-अनुष्का के बेटे का जन्म हुआ लंदन में, क्या मिलने वाली है इंग्लैंड की नागरिकता ?

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : February 21, 2024, 6:37 pm IST

नई दिल्लीः दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दूसरी बार पिता-माता बने हैं। अनुष्का शर्मा ने इंग्लैंड में बेटे को जन्म दिया है। इसके बारे में खुद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि बेटे का नाम अकाय रखा है। वहीं विराट और अनुष्का की एक बेटी पहले से है, जिसका नाम वामिका है। बेटे के जन्म के बाद विराट-अनुष्का को सोशल मीडिया पर बधाइयां की बाढ़ आ गई है।

इस बीच लोगों के मन में यह बात भी आ रही है कि क्या लंदन में जन्म होने के कारण विराट-अनुष्का के बेटे को वहां की नागरिकता मिल जाएगी। आइए इसी सवाल का जवाब टटोलते हैं और जानने कि कोशिश करते हैं कि क्या है यूनाइटेड किंगडम की नागरिकता पाने का तरीका।

क्या है यूके की नागरिकता पाने का नियम

वैसे हर देश की नागरिकता पाने के लिए अलग-अलग नियम कानून है। पहले यूके में लगातार पांच साल वैध वीजा पर रहने के बाद कोई भी व्यक्ति वहां की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता था। इसके बाद अंग्रेजी और वहां के आम जीवन से जुड़े सामान्य ज्ञान की परीक्षा पास करनी होती थी। बाद में इस नियम में संशोधन किया गया और कहा गया कि वैध वीजा के साथ पांच साल तक रहने के बाद भी लोगों को अस्थायी नागरिकता दी जाएगी।

पक्की नागरिकता पाने के लिए ऐसे लोगों को प्वाइंट सिस्टम पास करना होगा। ऐसे में अस्थायी नागरिकता को पक्की नागरिकता में बदलने में एक से पांच साल तक का वक्त लग सकता है।

जानें क्या है प्वाइंट सिस्टम ?

प्वाइंट सिस्टम में नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों को अलग-अलग मुद्दों पर अंक दिए जाते हैं और किसी नियम के पालन में असफल रहने पर अंक काटे भी जाते हैं। ऐसे में एक निश्चित प्वाइंट पाने के बाद ही स्थायी नागरिकता दी जाती है। वहीं अगर कोई व्यक्ति किसी ब्रिटिश नागरिक से शादी कर लेता है तो जरूर उसके लिए नागरिकता पाना आसान हो जाता है। इसके लिए भी अलग से नियम बनें है।

ये भी पढ़ेः      

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन