July 27, 2024
  • होम
  • Tribal Pride Day: बिरसा मुंडा की जन्मस्थली जाने वाले पहले पीएम होंगे मोदी, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Tribal Pride Day: बिरसा मुंडा की जन्मस्थली जाने वाले पहले पीएम होंगे मोदी, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

  • WRITTEN BY: Manisha Singh
  • LAST UPDATED : November 13, 2023, 9:11 pm IST

रांची: देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ठीक इसके बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव होगा। इसी के मद्देनजर भाजपा भी चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में दौरा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री 14 और 15 नवंबर को झारखंड में रहेंगे। इस दौरान पीएम कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही वे जनजातीय गौरव दिवस (Tribal Pride Day) कार्यक्रम में शामिल होंगे।

14-15 नवंबर को रहेंगे झारखंड में

पीएम मोदी 14 और 15 नवंबर को झारखंड में रहने वाले हैं। 15 नवंबर को रांची में सुबह के करीब 9:30 बजे प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा करेंगे। इसके बाद पीएम भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु गांव जाएंगे। यहां वे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली जाने वाले पहले पीएम होंगे।

यह भी पढ़ें: Kumar Vishwas: पीड़ित डॉक्टर के घर पहुंचे कुमार विश्वास, माफी मांग संग मनाई दिवाली

इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री इस दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 15 नवंबर को सुबह के करीब 11:30 बजे पीएम मोदी खूंटी में तीसरे जनजातीय गौरव दिवस (Tribal Pride Day), 2023 के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान पीएम ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ और प्रधानमंत्री विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह मिशन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही वे पीएम-किसान की 15वीं किस्त भी जारी करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री झारखंड में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन