July 27, 2024
  • होम
  • एक जैसी है शाहरुख की रईस और अल्लू अर्जुन की पुष्पा, जानें कैसे?

एक जैसी है शाहरुख की रईस और अल्लू अर्जुन की पुष्पा, जानें कैसे?

मुंबई: 25 जनवरी, 2017 को शाहरुख खान की फिल्म रईस रिलीज़ हुई। इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है। रईस बॉक्स ऑफिस पर वो सफलता प्राप्त नहीं कर सकी। फिल्म की कहानी अच्छी होने के बावजूद रईस बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि आज फिल्म रिलीज़ होती तो बॉक्स ऑफिस पर सफल जरूर हो पाती। कई लोगों का मानना है कि फिल्म की कहानी पुष्पा से मिलती जुलती है। 2021 में रिलीज़ हुई फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। आइए इस खबर में आपको बताते हैं दोनों फिल्मों के बीच क्या समानताएं हैं ?

क्या है समानताएं

-शाहरुख खान की फिल्म रईस में सनी लियोन ने गाने लैला मैं लैला में डांस किया था वहीं सामंथा ने ऊ अंटवा गाने पर डांस किया। दोंनो ही गानों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। दोनों फिल्मों में किसी चर्चित चेहरे से डांस करवाया गया है।

-रईस में शाहरुख खान अवैध शराब का धंधा करता हैं। वहीं फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन भी लाल चंदन का धंधा करता है।

-फिल्म में शाहरुख खान के पीछे पुलिस वाले पड़े होते हैं। वहीं पुष्पा में भी पुलिस पुष्पा को पकड़ना चाहती है। पुष्पा का बचपन गरीबी में गुजरता है वहीं रईस की भी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है।

-फिल्म रईस में मोहम्मद जीशान अय्यूब शाहरुख खान के दोस्त होता है, जो हर वक्त उसका साथ देता है। इसी तरह अल्लू अर्जुन की फिल्म में केशव पुष्पा का दोस्त होता है। हालांकि ये दोनों बचपन के दोस्त नहीं होते हैं। केशव ने सोचा होता है कि अगर उसे जिंदगी में कुछ बड़ा करना है तो उसे पुष्पा के साथ रहना होगा।

ऐसी कई समानताएं हैं जो फिल्म को एक जैसा बनाती है। हालांकि ये कहना भी गलत होगा कि दोनों फिल्मों की कहानी बिल्कुल एक जैसी है। दोनों को दिखाने का तरीका बहुत अलग है। फिल्म में कुछ ऐसे सीन जरूर है जो एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन