July 27, 2024
  • होम
  • Sanjay Singh Bail: AAP सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा, बाहर आते ही बोले जेल के ताले टूटेंगे सारे नेता छूटेंगे

Sanjay Singh Bail: AAP सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा, बाहर आते ही बोले जेल के ताले टूटेंगे सारे नेता छूटेंगे

  • WRITTEN BY: Nidhi Kushwaha
  • LAST UPDATED : April 3, 2024, 9:15 pm IST

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को तिहाड़ जेल से आज रिहा(Sanjay Singh Bail) कर दिया गया। संजय सिंह ने छह महीने बाद जेल से बाहर आने पर हाथ उठाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि ये जश्न मनाने का समय नहीं है, यह संघर्ष का समय है। जेल के ताले टूटेंगे सारे नेता छूटेंगे।

इन शर्तों पर मिली जमानत

बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (2 अप्रैल) को दिल्ली आबकारी नीति मामले में बरी (Sanjay Singh Bail)किया था। जिसके बाद शीर्ष अदालत के आदेश के अनुरूप संजय सिंह सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कहा था कि जमानत की शर्तें निचली अदालत तय करेगी।

जिसके बाद निचली अदालत ने बुधवार को संजय सिंह को पासपोर्ट जमा कराने, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से बाहर जाने से पहले अपने यात्रा कार्यक्रम के बारे में सूचना देने और हमेशा अपने फोन की ‘लोकेशन’ को चालू रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने संजय सिंह को दो लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि की जमानत राशि जमा करने का भी निर्देश दिया है।

संजय सिंह की पत्नी ने बताया आगे का प्लान

वहीं तिहाड़ जेल से बाहर आते ही संजय सिंह ने सबसे पहले जेल के मुख्य गेट पर इंतजार कर रहे पार्टी के लोगों और समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। वहीं आज उनकी रिहाई से पहले उनकी पत्नी अनीता सिंह ने उनके आगे के प्लान के बारे में जानकारी दी थी। जिसमे उन्होंने बताया कि तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह सबसे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर जाकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

सरकारी आवास से गिरफ्तार हुए थे संजय सिंह

गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को 4 अक्टूबर 2023 को ईडी ने दिल्ली के सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें जमानत नहीं मिल पायी थी। जबकि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी का पक्ष जानने के बाद उन्हें बरी करने का फैसला सुनाया।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन