July 27, 2024
  • होम
  • केजरीवाल और भाजपा के गठबन्धन पर संजय राउत का बयान कितना सच?

केजरीवाल और भाजपा के गठबन्धन पर संजय राउत का बयान कितना सच?

मुंबई। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यूटीवी (शिवसेना उद्धव) के नेता संजय राउत ने गुरुवार को एक आलोचनात्मक बयान दिया है जिसकी जद में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को लिया है। उन्होने अपने इस बयान में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मौन सहमति की बात कही है।
राउत के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है कि, क्या वाकई में आप और भाजपा के बीच मौन सहमति ही थी। गुजरात में भाजपा के प्रचंड जानदेश हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी पर उंगलियां उठना अनिवार्य हो गया है।

क्या कहा राउत नें?

पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि, गुजरात विधानसभा चुनावों में यदि आम आदमी पार्टी अन्य पार्टियों के साथ उतरती और गठबंधन करती तो यब लड़ाई भाजपा के लिए काफी कठिन हो जाती। लेकिन नतीजे उम्मीद के मुताबिक ही आए हैं।

केजरीवाल पर लगाया यह आरोप

उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच समझौते की और इशारा करते हुए कहा कि, लोगों को पहले से ही ऐसा अंदेशा था कि, केजरीवाल और भाजपा के बीच यह समझौता हुआ होगा कि, दिल्ली आप हमारे लिए छोड़ दें गुजरात आप ले लें।
साथ ही राउत ने विपक्ष से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि, यब भविष्य के चुनावों के लिए बेहद खतरनाक है, मतों के विभाजन से बचने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना होगा। यदि मतभेदों और अहंकार को किनारे रखकर लड़ाई लड़ी जाएगी तो 2024 में निश्चित ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन