July 27, 2024
  • होम
  • Ramlala: 4 मार्च को मंत्रियों के साथ अयोध्या जाएंगे सीएम मोहन यादव, करेंगे रामलला के दर्शन

Ramlala: 4 मार्च को मंत्रियों के साथ अयोध्या जाएंगे सीएम मोहन यादव, करेंगे रामलला के दर्शन

लखनऊ: अयोध्या के राम मंदिर में विराजे भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए सीएम मोहन यादव की कैबिनेट भी 4 मार्च को जा रही है. वहीं प्रदेश सरकार की ओर से कार्यक्रम को लेकर जन्मभूमि ट्रस्ट को भेज दिया गया है. आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

वहीं अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए रामभक्त आतुर है. इस स्थिति में दर्शन व्यवस्थाओं में दिक्कत हो रही है, जिसे देखते हुए योगी सरकार ने अयोध्या आने से पहले वीआईपी जानकारी देने की अपील की थी. वहीं भाजपा शासित राज्यों के मंत्रिमंडल के अयोध्या आने के लिए शेड्यूल बनाया गया था. रामलला के दर्शन के लिए व्यवस्था को देखते हुए भाजपा शासित प्रदेशों के मंत्रिमंडलको अलग-अलग तारीखें निर्धारित की गई थीं।

चार मार्च का समय था निर्धारित

वहीं मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल को रामलला के दर्शन के लिए 4 मार्च का समय तय किया गया था, जबकि त्रिपुरा कैबिनेट को 31 जनवरी, यूपी कैबिनेट को 1 फरवरी, उत्तराखंड कैबिनेट को 2 फरवरी, महाराष्ट्र कैबिनेट को 5 फरवरी, अरुणाचल कैबिनेट को 6 फरवरी, हरियाणा कैबिनेट को 9 फरवरी, राजस्थान कैबिनेट को 12 फरवरी, गोवा कैबिनेट को 15 फरवरी, असम कैबिनेट को 22 फरवरी और गुजरात कैबिनेट को 24 फरवरी की तारीख दी गई थी. वहीं मध्य प्रदेश कैबिनेट अपने निर्धारित तारीख के मुताबिक रामलला के दर्शन के लिए 4 मार्च को अयोध्या जाएगी।

यह भी पढ़ें- MP Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत, 21 घायल

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन