July 27, 2024
  • होम
  • Ram Lalla Surya Tilak: रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्यतिलक, अयोध्या में दिखा भव्य नजारा

Ram Lalla Surya Tilak: रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्यतिलक, अयोध्या में दिखा भव्य नजारा

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : April 17, 2024, 12:48 pm IST

Ram Lalla Surya Tilak: आज देश भर में रामनवमी मनाई जा रही है। इस बार की रामनवमी बेहद खास रही क्योंकि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। वहीं राममंदिर में अद्भुत नजारा देखने को मिला। जब मंत्रोच्चारण के बीच में रामलला का सूर्याभिषेक किया गया।

पीले-पीतांबर में राम

अपने जन्मदिन पर रामलला ने पीतांबर धारण कर रखा है जो कि खादी और हैंडलूम से तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में वैष्णो संप्रदाय के प्रतीकों का प्रयोग हुआ है। परिधान पर गोल्ड और सिल्वर धागों का काम है। रामलला के वस्त्रकार मनीष त्रिपाठी ने बताया कि इस तैयार करने में रामलला के परिधान को तैयार करने में 20 से 22 दिन लग जाते हैं। गर्मी के दिनों में रामलला को कोई परेशानी न हो इसके लिए वस्त्रों में मखमली कॉटन यूज़ किया जाता है।

पीएम ने दी शुभकामना

रामनवमी के अवसर पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।

 

Read Also: Ram Lalla Surya Tilak:रामलला का सूर्य तिलक आज, रघुनंदन के ललाट पर चमकेगा सूरज

Shree Ram Lala: 4 मिनट तक राम लला का दर्शन करेंगी सूर्य की किरणें, अयोध्या में तैयारी पूरी

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन