July 27, 2024
  • होम
  • Presidential Election Result: राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना आज, एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय

Presidential Election Result: राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना आज, एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय

 

नई दिल्ली। देश को आज 15वां राष्ट्रपति (President) मिल जाएगा. राष्ट्रपति पद के लिए हुए 18 जुलाई को मतदान हुआ था. जिसके बाद आज यानी गुरुवार को सुबह 11 बजे संसद भवन में मतगणना शुरु होगी। इस पद की दौड़ में एनडीए की द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष का यशवंत सिन्हा आमने सामने है। हालांकि, एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की इस चुनाव में जीत की संभावना जताई जा रही है. अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीत जाती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी.

बता दें कि देश को पहली महिला राष्ट्रपति आज से 15 साल पहले 21 जुलाई के दिन बनी थी. दरअसल 15 साल पहले 21 जुलाई 2007 के दिन देश को प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रपति चुनाव जीता था. जिसके बाद 25 जुलाई 2007 को उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी.

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल थी पहली महिला राष्ट्रपति

देश की 12वीं और पहली महीला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल बनीं थी. उन्होंने 2007-2012 तक अपना कार्यकाल पूरा किया. वह देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला थीं. जिसके बाद अब एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू इस चुनाव में जीत कर देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी.

द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय

गौरतलब है कि इस चुनाव की निगरानी के लिए गुरूवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज्य सभा के सचिव जनरल पी.सी. मोदी मतगणना करेंगे. आज शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है. बता दें कि चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

99 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

इस राष्ट्रपति चुनाव में 776 सांसदों और 4,033 निर्वाचित विधायकों समेत कुल 4,809 मतदाता मतदान के पात्र थे. निर्वाचन आयोग के मुताबिक सोमवार को हुए मतदान के दौरान 99 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपना वोट डाला. भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल और संजय धोत्रे समेत आठ सांसद मतदान नहीं कर पाए. देओल मतदान के दौरान इलाज के लिए विदेश गए हुए हैं जबकि धोत्रे आईसीयू में भर्ती हैं.

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन