July 27, 2024
  • होम
  • Presidential Election Result: द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग, देखिए चौंकाने वाले आंकड़े

Presidential Election Result: द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग, देखिए चौंकाने वाले आंकड़े

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : July 22, 2022, 1:25 pm IST

Presidential Election Result:

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने तीसरे ही राउंड की काउंटिंग में 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल कर लिया। द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले हैं जिनका मूल्य 6,76,803 है और यशवंत सिन्हा को 1,877 वोट मिले हैं, जिनका मूल्य 3,80,177 है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि आदिवासी समुदाय की एक बेटी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के साथ ही भारत ने आज इतिहास लिखा है। उन्होंने आगे कहा कि द्रौपदी मुर्मू की जिंदगी, मिसाल कायम करने वाली, उनकी कामयाबी हर भारतीय को प्रेरित करेगी, वो नागरिकों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी हैं।

जमकर हुई क्रॉस वोटिंग

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी खेमे को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 17 सांसदों ने मुर्मू के समर्थन में क्रॉस वोटिंग की है। राज्यों में भी 113 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।

इन राज्यों में हुई क्रॉस वोटिंग

बिहार – 6
अरुणाचल प्रदेश – 1 विधायक
असम – 22
छत्तीसगढ़ – 6
गोवा – 4
गुजरात – 10
हरियाणा – 1
हिमाचल प्रदेश – 2
झारखंड -10
मध्यप्रदेश – 18
महाराष्ट्र – 16
मेघालय – 7
गुजरात – 10

गौरतलब है कि इस चुनाव में विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया था। सिन्हा को चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है। राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर द्रौपदी मुर्मू को सिन्हा ने बधाई देते हुए लिखा कि हर भारतीय ये आशा करता है कि द्रौपदी मुर्मू बिना भय अथवा पक्षपात के संविधान की संरक्षक के तौर पर कार्य करेंगी।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन