July 27, 2024
  • होम
  • राष्ट्रपति चुनाव: वोटों की गिनती जारी, द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, कौन बनेगा अगला महामहिम?

राष्ट्रपति चुनाव: वोटों की गिनती जारी, द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, कौन बनेगा अगला महामहिम?

नई दिल्ली। देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरु गई है। आज शाम तक नतीजा आने की संभावना बताई जा रही है। मतगणना का कार्य जारी है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आ जाएंगे. वोटो की गिनती कमरा नंबर 63 में हो रही है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

द्रौपदी मुर्मू का जितना लगभग तय

बता दें कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है. वहीं, मुर्मू के गांव में बांटने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार किए गए हैं।

द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी

वहीं, एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है. जिसके चलते मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। अगर मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। उधर, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में तो जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नतीजे आने के बाद मिठाइयां बांटी जाएंगी।

99 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

इस राष्ट्रपति चुनाव में 776 सांसदों और 4,033 निर्वाचित विधायकों समेत कुल 4,809 मतदाता मतदान के पात्र थे. निर्वाचन आयोग के मुताबिक सोमवार को हुए मतदान के दौरान 99 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपना वोट डाला. भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल और संजय धोत्रे समेत आठ सांसद मतदान नहीं कर पाए. देओल मतदान के दौरान इलाज के लिए विदेश गए हुए हैं जबकि धोत्रे आईसीयू में भर्ती हैं.

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन