July 27, 2024
  • होम
  • पीएम मोदी ने हॉकी के खिलाड़ी चरणजीत सिंह के निधन पर जताया शोक

पीएम मोदी ने हॉकी के खिलाड़ी चरणजीत सिंह के निधन पर जताया शोक

  • WRITTEN BY: Girish Chandra
  • LAST UPDATED : January 27, 2022, 9:41 pm IST

Charanjit-singh

नई दिल्ली.  Charanjit-singh प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत के 1964 में तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. पूर्व हॉकी प्लेयर का निधन हिमाचल प्रदेश के ऊना में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से हुआ, ख़बरों के मुताबिक वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था.

पीएम ने जताया शोक

भारत के लिए उन्होंने हॉकी टीम में अहम योगदान निभाया था. उनके टीम में रहते हुए भारत ने 1960 रोम ओलंपिक, 1962 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था. पीएम मोदी ने उनके निधन पर ट्ववीट कर लिखा कि ‘‘जानेमाने हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह के निधन से दुखी हूं। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की सफलता में प्रमुख भूमिका निभाई, मुख्य रूप से 60 के दशक में रोम और तोक्यो ओलंपिक में। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।’

Lata Mangeshkar Health Update: सुर कोकिला की हालत नाजुक, डॉक्टर ने कहा दुआ की ज़रूरत

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन