July 27, 2024
  • होम
  • पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी, जानें आपके शहर में क्या है रेट

पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी, जानें आपके शहर में क्या है रेट

नई दिल्ली: लगातार 26वें दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि शुक्रवार को पुणे और मुंबई में सीएनजी गैस की कीमत में उछाल आया था। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एमजीएल ने शुक्रवार को सीएनजी कीमतों में ₹4 प्रति किलो की बढ़त का ऐलान किया था। वही पीएनजी की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत मिली है। आखरी बार पेट्रोल डीजल के दाम देशभर में 6 अप्रैल को बढ़ाएं गए थे, जिसमें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 105.40 रूपये और डीजल की कीमत 96.67 प्रति लीटर है।

सीएनजी की कीमत में उछाल के बाद मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र में सीएनजी का दाम बढ़कर ₹70 प्रति किलो हो गई है। एमजीएल मुंबई, ठाणे, मीरा भायंदर, नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्र में सीएनजी की सप्लाई करती है. शुक्रवार को पुणे में सीएनजी गैस की कीमत में भी 2.20 रुपए का उछाल आया था। सीएनजी की कीमतों में बढ़त आज से लागू हो चुके हैं पुणे में आप सीएनजी गैस की कीमत 77.20 हो गई है।

मेट्रो शहरों में क्या है पेट्रोल डीजल के दाम

ऐसे चेक करें अपने शहर के भाव

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से तेल के भाव में बीच में इज़ाफ़ा हुआ था. पेट्रोल-डीजल के दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू कर दिए जाते है. यदि आप अपने शहर का ताजा भाव जानना चाहते है तो आपको इसके लिए इंडियन ऑयल के मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना। इसमें आपको लिखना है- ‘RSP-पेट्रोल पंप का कोड’. यदि आपको पेट्रोल पंप का नहीं पता है तो आप इसे इंडियन ऑयल के इस पेज से ढूंढ सकते है.

यह भी पढ़े:

गुरुग्राम के मानेसर में भीषण आग, मौके पर दमकल की 35 गाड़ियां

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन