July 27, 2024
  • होम
  • Nikhil gupta: निखिल गुप्ता को जानिए, जिसपर लगा खालिस्तानी आतंकी पन्नूं की हत्या की साजिश रचने का आरोप

Nikhil gupta: निखिल गुप्ता को जानिए, जिसपर लगा खालिस्तानी आतंकी पन्नूं की हत्या की साजिश रचने का आरोप

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : November 30, 2023, 4:25 pm IST

नई दिल्लीः खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के बाद अब दूसरे आतंकी पन्नू की चर्चाएं हो रही है। चर्चा इसलिए क्योंकि हाल ही अमेरिकी मीडिया के एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि खालिस्तानी आंतकी गुरुपतवंत सिंह पन्नूं की हत्या की साजिश रची गई थी। अब इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अमेरिकी न्याय विभाग ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

निखिल गुप्ता को जानिए

अमेरिकी न्याय विभाग के द्वारा जारी एक नोट के अनुसार 52 वर्षीय निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक है। जिसे बीते जून महीने में चेक रिपब्लिक सरकार ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद रिपब्लिक ने प्रत्यर्पण संधि के तहत निखिल गुप्ता को अमेरिका को सौंप दिया था। अब अमेरिकी न्याय विभाग ने आरोप लगाया है कि निखिल गुप्ता और उसके संपर्क में एक सरकारी अधिकारी थे। ये लोग अमेरिका के एक राजनीतिक कार्यकर्ता, जो भारतीय मूल का है। उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे।

न्याय विभाग ने निज्जर का भी जिक्र किया

न्याय विभाग के द्वारा जारी दस्तावेजों में हरदीप सिंह निज्जर का नाम भी शामिल है, जिसकी जून में कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दस्तावेजों के मुताबिक, निखिल गुप्ता ने हत्या करने वाले व्यक्ति को बताया था कि निज्जर भी उनके निशाने पर था और कई अन्य और भी निशाने पर हैं। बता दें कि निखिन गुप्ता ने 30 जून को चेक रिपब्लिक का दौरा किया था, जहां उसे अमेरिका की विनती पर चेक रिपब्लिक पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया और अमेरिका को सौंप दिया।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन