July 27, 2024
  • होम
  • Modi 3.0: जेपी नड्डा अभी बने रहेंगे बीजेपी प्रमुख, इस महीने तक मिलेगा नया अध्यक्ष

Modi 3.0: जेपी नड्डा अभी बने रहेंगे बीजेपी प्रमुख, इस महीने तक मिलेगा नया अध्यक्ष

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : June 11, 2024, 2:30 pm IST

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने रविवार,9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 71 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। मोदी कैबिनेट में इस बार जेपी नड्डा भी शामिल हुए हैं। बीजेपी एक व्यक्ति और पद की नीति पर चलती है तो ऐसे में सवाल उठता है कि जेपी नड्डा की जगह पर बीजेपी का नया अध्यक्ष कौन बनेगा? हालांकि इसी बीच खबर आई है कि नए बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव तक जेपी नड्डा भाजपा प्रमुख बने रहेंगे।

कौन बनेगा भाजपा अध्यक्ष

बीजेपी सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक जब तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती है। जेपी नड्डा पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द ही होगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सितंबर–अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।

समाप्त हो रहा नड्डा का कार्यकाल

बता दें कि जेपी नड्डा 2019 लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। जनवरी 2020 में तत्कालीन अध्य्क्ष अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद वो पूर्ण रूप से बीजेपी के अध्यक्ष बने थे। 4 साल तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर काम करने के बाद जेपी नड्डा रविवार को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए। उनका कार्यकाल इसी महीने में समाप्त हो रहा है तो ऐसे में बीजेपी का कमान अब किसके हाथों में जायेगा, इसकी चर्चा तेज हो गई है।

कौन होगा नया अध्यक्ष?

बीजेपी के अध्यक्ष पद की रेस में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का नाम भी चल रहा था लेकिन वो दोनों भी NDA सरकार में शामिल हो गए हैं। ऐसे में अब नए नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि बीजेपी का नया अध्यक्ष उत्तर प्रदेश से बन सकता है क्योंकि इस बार के चुनाव में राज्य से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। साथ ही महाराष्ट्र से भी एक नेता का नाम चर्चा में हैं। संगठन को संभालने के लिए अनुराग ठाकुर, विनोद तावड़े और सुनील बंसल का नाम सामने आ रहा है।

इन नामों पर हो रही चर्चा

विनोद तावड़े महाराष्ट्र से हैं और फिलहाल बिहार के प्रभारी महासचिव हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। सुनील बंसल यूपी में राज्य महासचिव (संगठन) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वहीं अनुराग ठाकुर को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि पार्टी उनके नाम पर भी विचार कर सकती है। वो पहले भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

 

Lalu Yadav: 77 साल की उम्र में लालू यादव ने काटा 77 पाउंड का केक, गोद में दिखी तेजस्वी की बेटी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन