July 27, 2024
  • होम
  • Loksabha Election: झारखंड में सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, विपक्षी गठबंधन में बनी सहमति

Loksabha Election: झारखंड में सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, विपक्षी गठबंधन में बनी सहमति

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : March 21, 2024, 8:48 am IST

नई दिल्लीः इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच झारखंड में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सात सीटों पर और झामुमो पांच सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। अन्य में माले के साथ आईएमएल के उम्मीदवार मैदान में होंगे। बिहार में भी बात बनने का दावा राजद सांसद मनोज झा ने किया और कहा कि बातचीत जारी है और नतीजे जल्द सामने होंगे। वहीं महाराष्ट्र में प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी ने पेंच लगा दिया है। इसमें कोडरमा सीट को सीपीआई एमएल को दिए जाने की बात की जा रही है। वहीं राजद को चतरा सीट दी गई है।

शिबू सोरेन भी लड़ सकते हैं चुनाव

सूत्रों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा अगले एक दो दिन में लोकसभा की दुमका सीट पर निर्णय लेगा क्योंकि यहां से सोरेन की भाभी सीता सोरेन बेजीपी में शामिल हो गई हैं। इसलिए चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इस सीट को सुरक्षित करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन या पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन को दुमका सीट उम्मीदावर बना सकती है।

बिहार में भी सीट शेयरिंग जल्द

दूसरी तरफ बिहार की 40 लोकसभा सीटों को लेकर राबड़ी देवी के आवास पर संसदीय बोर्ड की बैठक भी हुई है और इसमें लालू यादव को पार्टी के सभी सीटों पर प्रत्याशीयों तय करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। इस बीच दिल्ली में लगातार हो रहीं गठबंधन की बैठकों के मध्य सीटों सीट शेयरिंग तय होता हुआ दिख रहा है। इसमें राजद सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसमें राजद को 25 से 28 सीटों पर अपने प्रत्याशी को उतारेगी। कांग्रेस के हिस्से में 8 से 9 सीट जाएंगी, भाकपा माले को दो सीट और भाकपा के हिस्से में एक सीट जा सकती है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन