July 27, 2024
  • होम
  • Indian navy: चीन- पाकिस्तान के युद्धभ्यास को लेकर भारतीय सेना अलर्ट, जानिए संभावित खतरों के बारे में

Indian navy: चीन- पाकिस्तान के युद्धभ्यास को लेकर भारतीय सेना अलर्ट, जानिए संभावित खतरों के बारे में

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : November 15, 2023, 6:47 pm IST

नई दिल्लीः पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन की नौसेनाएं अब तक का सबसे बड़ा नौसेना युद्धभ्यास कर रही है। बता दें कि इस युद्धभ्यास को सी गार्जियन- 3 नाम दिया गया है। वहीं इस युद्धभ्यास में दौरान देशों की नौसेनाएं लाइव फायर ड्रिल करेंगी। अब इस युद्धभ्यास पर भारतीय सेना की पैनी नजर है। खासकर चीन के लड़ाकू जहाजों पर भारतीय नौसेना रख रही है। बुधवार को सरकार के सूत्रों ने बताया कि भारतीय नौसेना चीनी जहाजों पर विशेष ध्यान रख रही है। बता दें कि चीन के जहाजों ने मल्लका स्ट्रेट से हिंद महासागर में प्रवेश किया और उसके बाद से ही वह भारत के रडार पर हैं।

चीनी जहाजों से जासूसी का खतरा

जानकारी दे दें कि पाकिस्तान और चीन की नौसेनाएं अब तक सबसे बड़ा नौसेना युद्धभ्यास कर रही है। इस युद्धभ्यास के दौरान दोनों देशों की नौसेनाएं लाइव फायर मॉक ड्रिल करेंगी, जिसका मकसद है अपनी समुद्री ताकत को दिखाना। वहीं चीन की नौसेना लगातार हिंद महासागर में अपनी ताकत बढ़ाने में लगी हुई है। यही वजह है किसी ना किसी बहाने चीन की नौसेना हिंद महासागर में जासूसी करने की कोशिश करती रहती है। पिछले साल भी हिंद महासागर में चीन के सर्विलांस और ओशनोग्राफिक सर्वे जहाजों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। कुछ दिन पहले भी रिसर्च के नाम पर चीन का सर्विलांस जहाज श्रीलंका के कोलंबो में डॉक रहा था।

हिंद महासागर में अपनी दबदबा बढ़ा रहा चीन

 

चीन और पाकिस्तान की नौसेनाएं अरब सागर में कराची के तट पर युद्धाभ्यास कर रही हैं। हालांकि आशंका है कि चीन की नौसेना इस युद्धाभ्यास के जरिए हिंद महासागर के विशाल हिस्से का निरीक्षण कर सकती है ताकि हिंद महासागर में चीनी पनडुब्बियों को नेविगेट किया जा सके। चीन हिंद महासागर मे पानी के नीचे नेवीगेट करने के लिए मानचित्र बनाने के लिए डेटा जुटा रहा है और इसी पर भारतीय नौसेना ने नजर बना रखी है। बता दें कि चीन की नौसेना हिंद महासागर इलाके में नियमित रूप से युद्धाभ्यास भी कर रही है और साथ ही चीन हिंद महासागर में अपने नौसेना बेस बना रहा है। हालांकि भारतीय नौसेना द्वारा भी चीन के खतरे को भांपते हुए अपने युद्धाभ्यास की संख्या बढ़ा दी है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन