July 27, 2024
  • होम
  • स्वतंत्रता दिवस: श्रीनगर के लाल चौक पर लहराया तिरंगा, घाटी में लगे 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे

स्वतंत्रता दिवस: श्रीनगर के लाल चौक पर लहराया तिरंगा, घाटी में लगे 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : August 15, 2022, 12:45 pm IST

स्वतंत्रता दिवस:

जम्मू। देश आज अपने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देशभर में जश्न का माहौल है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर कश्मीर और कन्याकुमारी तक देश के हर कोने में लोग बड़े हर्ष उल्लास के साथ 15 अगस्त मना रहे हैं। इसी बीच कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक पर भी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और वंदे मातरम के नारे लगाए।

लाल चौक पर फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज श्रीनगर के लाल चौक पर लोग इकठ्ठा हुए। इस दौरान उन्होंने तिरंगा फहराते हुए ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

कश्मीर के कोने-कोने में तिरंगा

बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान जम्मू-कश्मीर में जोरों से चल रहा है। लोगों ने इस अभियान में जमकर हिस्सा लिया है और अपने-अपने घरों पर झंडे फहराया है। जम्मू-कश्मीर के लोगों में तिरंगा फहराने का इतना जोश, उत्साह पहले कभी नहीं देखा गया था। कुलगाम से लेकर अनंतनाग और श्रीनगर, सोपोर समेत जम्मू-कश्मीर के कोने-कोने में आज तिरंगा लहरा रहा है।

1850 मीटर से ज्यादा लंबा तिरंगा

गौरतलब है कि ‘हर घर तिरंगा’ के तहत सैकड़ों लोग डल झील पर एकत्रत हुए और तिरंगा लहराया गया। वहीं, रविवार के दिन भी श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों द्वारा 1850 मीटर से ज्यादा लंबा तिरंगा प्रदर्शित किया गया।

देशभर में आजादी के जश्न का माहौल

स्वतंत्रता दिवस को लेकर आज पूरे देश में उत्साह और जश्न का माहौल है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देशभर के विभिन्न स्मारकों को भी तिरंगे की रोशनी में सजाया गया है। हर राज्य में शहर से लेकर गांव तक लोग अपने-अपने तरीके से आजादी पर्व का उत्सव मना रहे हैं।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन