July 27, 2024
  • होम
  • स्वतंत्रता दिवस 2022: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय में फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस 2022: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय में फहराया तिरंगा

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : August 15, 2022, 10:14 am IST

स्वतंत्रता दिवस 2022:

नागपुर। देश आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मोहन भागवत ने क्या कहा?

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि राष्ट्र ध्वज के शीर्षस्थ रंग को हम केसरिया रंग कहते हैं जो त्याग, कर्म, प्रकाश और ज्ञान का रंग है। हम पवित्र बनेंगे, हमारा मन विकारों से ग्रस्त नहीं होगा इसलिए दूसरा रंग सफेद है। सभी प्रकार की समृद्धि का हरा रंग लक्ष्मी जी का प्रतीक है

ध्वज के केंद्र में है धर्म चक्र

स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत ने आगे कहा कि हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में धर्म चक्र है। इन बातों को समझकर हमें परिश्रम करना चाहिए। हमें ये नहीं सोचना चाहिए कि मुझे क्या मिलेगा। मैं अपने देश को क्या दे रहा हूं इसका विचार करके ही हमें अपना जीवन जीने की आवश्यकता है।

देश में जश्न का माहौल

स्वतंत्रता दिवस को लेकर आज पूरे देश में उत्साह और जश्न का माहौल है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देशभर के विभिन्न स्मारकों को भी तिरंगे की रोशनी में सजाया गया है। हर राज्य में शहर से लेकर गांव तक लोग अपने-अपने तरीके से आजादी पर्व का उत्सव मना रहे हैं।

उत्तराखंड- CM धामी ने फहराया तिरंगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में अपने आवास पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

बिहार- स्पीकर सिन्हा ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राजधानी पटना में स्थित विधानसभा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

राजस्थान- CM गहलोत ने फहराया तिरंगा

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी जयपुर में स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन