July 27, 2024
  • होम
  • Weather Update Today: दिल्ली में 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, पड़ेगी कड़ाके की ठंड; पढ़ें मौसम अपडेट

Weather Update Today: दिल्ली में 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, पड़ेगी कड़ाके की ठंड; पढ़ें मौसम अपडेट

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : November 19, 2023, 8:23 am IST

नई दिल्ली। उत्तर भारत सहित देश के कई इलाकों में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई हिस्सों में सुबह और रात में ठंड का एहसास अधिक हो रहा है, हालांकि दिन में सर्दी महसूस नहीं हो रही। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने नॉर्थईस्ट राज्यों असम, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

दिल्ली में लुढ़केगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज यानी रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही 23 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक लुढ़कने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है।

अन्य राज्यों का मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो इस हफ्ते न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है। बता दें कि जम्मू में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया गया है। साथ ही लेह में तापमान -5 डिग्री तक नीचे गिर जाएगा।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन