July 27, 2024
  • होम
  • Election: शिवराज सिंह और वीडी अलाप रहे हैं राम का नाम, आलाकमान को संदेश देने में जुटे दोनों नेता

Election: शिवराज सिंह और वीडी अलाप रहे हैं राम का नाम, आलाकमान को संदेश देने में जुटे दोनों नेता

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : December 9, 2023, 4:18 pm IST

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर संशय सोमवार को खत्म होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर सभी को राम-राम लिखा। इससे प्रदेश में सियासी गहमा-गमही तेज हो गई। हालांकि इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि हमारी संस्कृति में सबसे पहले हम शुरुआत ही राम राम से करते हैं। यह भगवान राम का देश है। हम सभी लोग सुबह राम राम करते हैं। पूरा राष्ट्र ही राम राम कर रहा है।

6 दिन बाद भी सीएम को लेकर सस्पेंस

बता दें मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 6 दिन बाद भी मख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। भाजपा ने इस बार पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा था। साथ ही कई महारथी को चुनाव मैदान में उतारा था। ऐसे में चर्चा है कि मुख्यमंत्री शिवराज ही अगले मुख्यमंत्री होगे या फिर कोई दूसरा। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सोशल मीडिया पर सभी को राम-राम के लिखने कई तरह के अटकलें लगाए जा रहे है।

वीडी शर्मा कांग्रेस पर बरसे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शनिवार को मीडिया सेंटर में संवाददाताओं को संबोधित किया। उन्होंने झारखंड के कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के आवास पर करोड़ों रुपए की संपत्ति मिलने पर जमकर निशाना साधा। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार की है तो मोदी की गारंटी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ने की। उन्होंने कहा कि देश के अंदर कांग्रेस का असली चरित्र उजागर हो गया है। उन्होंने कांग्रेस से प्रश्न पूछते हुए कहा कि देश जानना चाहता है कि दो बार लोकसभा चुनाव हार चुके धीरज साहू को कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद क्यों बनाया?

साथ ही उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा की हार हुई है। वह हमारे वरिष्ठ नेता है। संगठन उनके अनुभव का लाभ लेना चाहेगा। वीडी शर्मा ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है। अब सभी सीटों को जीतकर मोदी को कमान सौंपेंगे।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन