July 27, 2024
  • होम
  • Election: एमपी चुनाव में बाबर और औरंगजेब ने मारी एंट्री, हिमंता बिस्व सरमा का कांग्रेस पर निशाना

Election: एमपी चुनाव में बाबर और औरंगजेब ने मारी एंट्री, हिमंता बिस्व सरमा का कांग्रेस पर निशाना

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : November 12, 2023, 1:19 pm IST

नई दिल्लीः एमपी विधानसभा में स्टार प्रचारकों का चुनाव प्रचार जारी है। प्रचार खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में प्रचार में तेजी देखी देखने को मिल रही है। एक एक स्टार प्रचारक दिन में कई जनसभाएं कर रहा है। शनिवार को असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने भोपाल में हुजूर प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के साथ ही कई प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया।

सरमा ने हूजुर में किया जनसभा को संबोधित

हुजूर में चुनावी प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। शनिवार को हुजूर के नीलबड़ में असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने रामेश्वर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देना मतलब बाबर और औरंगजेब को विटामिन देना है, क्योंकि कांग्रेसी उसी मानसिकता के साथ चलते हैं जो बाबर और औरंगजेब की थी। ये सनातन का अंत करने की मंशा रखते हैं।

कांग्रेस ने कर्नाटक में कानून रद्द कर दिया

हिमंता सरमा ने कहा कि हम सबने देखा कि कर्नाटक में कांग्रेस के आते ही चीजें कैसे बदल गईं। तुष्टिकरण के चक्कर में कांग्रेस ने कर्नाटक में लव-जिहाद विरोधी कानून रद्द कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को प्रभु श्री राम से दिक्कत है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले उनके नेता और तथाकथित हनुमान भक्त श्री राम जन्मभूमि को छोड़कर हर मंदिर का दौरा करते हैं, पर वे राम लला से भेंट कब करेंगे।

बीमारू राज्य का तमगा हटा

हुजूर की जनता को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि एमपी से शिवराज सरकार के कारण बीमारू राज्य का तमगा हट पाया है। आज रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में हुज़ूर में भी विकास की धारा बह रही है। रामेश्वर शर्मा दिन-रात सक्रिय रहने वाले कर्मशील प्रत्याशी हैं। ये हुजूर के नेता नहीं बेटा है। इसलिए अपने बेटे को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दो।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन