July 27, 2024
  • होम
  • Election: अशोक गहलोत ने स्वीकारी हार, दी नई सरकार को शुभकामनाएं

Election: अशोक गहलोत ने स्वीकारी हार, दी नई सरकार को शुभकामनाएं

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : December 3, 2023, 5:53 pm IST

नई दिल्लीः राजस्थान में 199 सीटों पर नतीजे सामने आ रहे हैं। चुनाव रुझान के मुताबिक, भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, कांग्रेस 62 सीटों पर आगे है। बता दें कि राज्य में 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी। रविवार यानी 3 नवंबर को 1863 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है। राजस्थान विधानसभा के चुनाव नतीजे आज स्पष्ट हो जाएंगे। वहीं 200 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 199 सीटों पर वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से सभी केंद्रों पर पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से ईवीएम के माध्यम से मतगणना जारी है।

ये दिग्गज जीते

वसुंधरा राजे ने झालरापाटन विधानसभा सीट जीत हासिल की। बाबा बालकनाथ ने तिजारा विधानसभा सीट से जीत हासिल की। झोटवाड़ा विधानसभा सीट से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 50167 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक चौधरी को हराया। इसके अलावा टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता पीछे चल रहे हैं। सरदारपुरा विधानसभा सीट से अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से किरोड़ी लाल मीणा आगे चल रहे हैं। लोहावट विधानसभा सीट से गजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं

हार के बाद कांग्रेस में हाहाकार

चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, परसों हम जयपुर में विधायक दल की बैठक बुला रहे हैं। इसके अलावा अनुमानित परिणाम को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने इस्तीफे की पेशकर कर दी है। वह राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे। इसके अलावा अशोक गहलोत ने नई सरकार को शुभकामनाएं भी दे दी है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन