Saturday, March 18, 2023

Draupadi Murmu Oath Ceremony: कल राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू, जानिए पूरे कार्यक्रम की डिटेल्स

Draupadi Murmu Oath Ceremony:

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वे भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार रहे यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से चुनाव में हराकर ये जीत हासिल की है। अब इस जीत के बाद वो सोमवार 25 जुलाई 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव में मिली बड़ी जीत से एनडीए में खुशी की लहर देखी जा रही है।देश के सभी राज्यों के नेताओं ने उनकी जीत पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। अब 25 जुलाई यानि कल पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद मुर्मू संविधान के सर्वोच्च पद को सुशोभित करेंगी।

पूरे कार्यक्रम की डिटेल्स

सुबह 9.25 बजे – नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी

( राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा)

9.50 बजे – द्रौपदी मुर्मू और वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक साथ राष्ट्रपति भवन से काफिले में संसद भवन के लिए रवाना होंगे

10 :03 – निर्वाचित और निवर्तमान राष्ट्रपति का काफ़िला संसद भवन पहुंचेगा संसद के गेट नम्बर 5 पर , गेट पर दोनों उतर कर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य लोगों के साथ सेंट्रल हॉल की तरफ़ रवाना होगा

10:10 – सभी सेंट्रल हॉल में पहुंचेंगे और राष्ट्र गान होगा

10:15 – शपथ ग्रहण होगा

10:20 – नई राष्ट्रपति का भाषण होगा

10:45 – नई और निवर्तमान राष्ट्रपति संसद से वापस राष्ट्रपति भवन की ओर रवाना होंगे

10:50 – राष्ट्रपति भवन फोरकोर्ट में हैडिंग ओवर सेरेमनी होगी

11:00 – निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की राष्ट्रपति भवन से विदाई होगी

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Latest news