July 27, 2024
  • होम
  • दिल्ली: आज कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी होगा अनावरण

दिल्ली: आज कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी होगा अनावरण

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : September 8, 2022, 9:02 am IST

दिल्ली:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी आज सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करेंगे। पीएम शाम 7 बजे कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण होगा।

राजपथ आज बन जाएगा इतिहास

विजय चौक और इंडिया गेट जिस सड़क से जुड़ता है वो ऐतिहासिक राजपथ आज से इतिहास बन जाएगा। राजपथ अब कर्तव्यपथ के नाम से जाना जाएगा। करीब 3 किलोमीटर लंबे कर्तव्य पथ का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।

इंडिया गेट पर नेता जी की प्रतिमा

बता दें कि, कर्तव्य पथ के साथ ही प्रधानमंत्री आज इंडिया गेट पर नेता जी की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। इससे पहले नेता जी का होलोग्राम इंडिया गेट पर लगाया था। आज जिस प्रतिमा का पीएम मोदी अनावरण करेंगे, उसकी ऊंचाई 28 फीट और वजन 65 मीट्रिक टन है। ये ग्रेनाइट पर उकेरी गई है।

जानिए, कैसा है कर्तव्यपथ?

कर्तव्य पथ करीब तीन किलोमीटर लंबा है। इस पर 4,087 पेड़ और 114 आधुनिक इंडिकेटर हैं। पथ पर 900 से अधिक लाइट्स लगे हुए हैं। इसके साथ ही 8 सुविधा खंड बनाए गए हैं। जिसका क्षेत्रफल 1,10,457 वर्ग मीटर है। कर्तव्य पथ पर 987 कंक्रीट के बने मोटे खंभे लगे हैं। इसके साथ ही इसमें 1,490 मैनहोल बने हैं। 4 पैदल यात्री अंडरपास बने हैं। पथ पर 422 बेंच हैं जो लाल ग्रेनाइट से बनीं हैं।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन